{"_id":"61edaedd4dc0167f062d3bcc","slug":"more-than-27-thousand-soldiers-will-be-stationed-in-the-capital-on-republic-day-noida-news-noi6284907172","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर राजधानी में तैनात रहेंगे 27 हजार से ज्यादा जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर राजधानी में तैनात रहेंगे 27 हजार से ज्यादा जवान
विज्ञापन
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी 15 अगस्त से ही शुरू हो गई थी। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने रविवार को कहा कि बीते दो माह से राजधानी हाई अलर्ट पर है। इसे देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू है। खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर पुलिस लगातार काम करती रही है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के करीब 27723 जवान तैनात रहेंगे।
बीते दो माह से राजधानी के सभी बॉर्डर पर आनेजाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों के अलावा संदिग्धों की तलाशी ली जा रही है। वाहनों की चेकिंग के अलावा होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं में तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। घरेलू सहायकों, किराएदार व दूसरे लोगों के पुलिस सत्यापन किए जा रहे हैं। गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिसकर्मियों के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की 65 कंपनियां तैनात रहेंगी। इनमें दिल्ली पुलिस के इसमें 71 डीसीपी, 213 एसीपी के अलावा 753 इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के अलावा दिल्ली पुलिस के कमांडो भी तैनात रहेगी।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बीते 15 दिनों में पड़ोसी राज्यों के डीजीपी, एडीजी समेत अन्य अधिकारियों के साथ लगातार बैठक की गई है। पुलिस लगातार पड़ोसी राज्यों की सीआईडी, एटीएस व दूसरी एजेंसियों के संपर्क में है। सोशल मीडिया को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है। राजपथ पर पिछले कई माह से सेंट्रल विस्टा का काम जारी है। वहां काम कर रही एजेंसियों से संपर्क कर हर कर्मचारी पर भी नजर रखी जा रही है। हाल ही में आतंकियों ने राजधानी के गाजीपुर मंडी के गेट पर आईईडी ब्लास्ट कर हमला करने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। सुरक्षा के अलावा गणतंत्र दिवस पर ट्रैफिक के भी इंतजाम किए जा रहे हैं।