फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Monkeys put police personnel under house arrest

Noida News: बंदरों ने पुलिस कर्मचारियों को किया नजरबंद

Fri, 24 Oct 2025 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 24 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Monkeys put police personnel under house arrest
फोटो संख्या:55- कनीना सदर थाना में बदरों के भंय से पुलिस कर्मचारियों ने किए पुलिस क्वार्टर के ग
कनीना। शहर में बंदरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि अब सदर थाना कनीना भी बंदरों से सुरक्षित नहीं है। वीरवार को बंदरों के एक झुंड ने थाना परिसर में जमकर उत्पात मचाया। थाना परिसर में बने क्वार्टरों का दरवाजा कर्मियों ने बंद कर लिया। करीब एक घंटे तक अंदर ही कैद रहे।
विज्ञापन

राजेंद्र मोहन कुमार, देवेंद्र, हेमराज गोविंद महेश सुनील दुष्यंत जतिन जांगड़ा ने बताया कि कनीना शहर में काफी समय से बंदरों का उत्पात जारी है। आए दिन ये बंदर बाजार, गलियों और घरों में घुसकर लोगों को काट लेते हैं, बच्चों और महिलाओं पर हमला कर देते हैं लेकिन प्रशासन और वन विभाग पूरी तरह से मौन है।
विज्ञापन

थाना परिसर में बंदरों के हमले से अब पुलिसकर्मी भी परेशान हैं। लोगों ने नगर पालिका से बंदर को पकड़ने के लिए अभियान चलाने, वन विभाग की विशेष टीम भेजने और घनी आबादी वाले क्षेत्रों से बंदरों को हटाने की मांग की। व्यापारी राजेश कुमार ने बताया कि हर रोज बंदर दुकान के बाहर बैठ जाते हैं, खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं। बच्चे स्कूल जाने से डरते हैं। नगर पालिका केवल आश्वासन देती है, कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
- वर्जन:
बंदर आए दिन परेशान करते हैं। बाहर कपड़े सूखते हैं उनको फाड़ देते हैं। बंदरों ने इतना उत्पात मचाया की मजबून क्वार्टरों के दरवाजे करीब एक घंटे तक बंद करने पड़े। उन्होंने नगर पालिका से समस्या के समाधान की मांग की है। - इंस्पेक्टर सज्जन सिंह, थाना प्रभारी कनीना

---------
- वर्जन:
बंदरों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका की ओर से योजना तैयार की जा चुकी है। जल्दी ही बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर छोड़ा जाएगा। इस समय नपा को पांच लाख रुपये का बजट मिला है। आबादी से 400 बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जाएगा। - डॉ. रिंपी कुमारी, प्रधान नगर पालिका कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed