फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Monkeys entered into two flats, causing trouble

दो फ्लैटों में घुसे बंदर, उत्पात मचाकर छूमंतर

Tue, 23 Feb 2021 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Monkeys entered into two flats, causing trouble
नोएडा। सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसाइटी के निवासी बंदरों से परेशान हैं। बंदर भूतल से लेकर 22वीं मंजिल तक के फ्लैट में घुसकर हुड़दंग मचाते हैं। सोसाइटी में सोमवार को दो फ्लैटों में घुसकर दो बंदरों ने उत्पात मचाया और भाग निकले। 14वीं मंजिल स्थित अदिति भारद्वाज के फ्लैट में घुसकर बंदर ने रसोई घर का सारा सामान बिखेर दिया। फ्रिज खोलकर खाने-पीने का सामान निकालकर फेंक दिया। बंदर फ्लैट की खिड़की खोलकर घुसा था।
विज्ञापन

वहीं, तीसरी मंजिल की बालकॉनी का दरवाजा खुला होने पर फ्लैट में घुसे बंदर ने रसोई में सारा सामान फैला दिया। दोनों फ्लैट में काफी देर तक हुड़दंग करने के बाद बंदर भाग गए। इस दौरान दोनों फ्लैट में कोई नहीं था। पड़ोसी उन्हें भगाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सोसाइटी निवासी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि यहां बंदर रोजाना किसी न किसी फ्लैट में उत्पात मचाते हैं। बंदरों की वजह से लोग घर से बाहर निकलने में डरते हैं। इस बारे में प्राधिकरण को भी अवगत कराया जा चुका है, कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed