{"_id":"691203dc842217d1df0499b6","slug":"molestation-charges-against-brother-in-law-grnoida-news-c-23-1-lko1064-80084-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेठ पर छेड़छाड़ आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेठ पर छेड़छाड़ आरोप
विज्ञापन
जेठ पर छेड़छाड़ आरोप
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 क्षेत्र के सेक्टर पाई-1 निवासी विवाहिता ने अपने जेठ पर छेड़छाड़, पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि 15 मई को दोपहर अपने बच्चों के लिए दूध लेने जा रही थी। तभी घर की सीढ़ियों पर उसके जेठ ने छेड़छाड़ की। विरोध पर वह भाग गया। जाते समय उसने धमकी दी कि वह भविष्य में उससे कोई गंभीर घटना कर सकता है। जुलाई-अगस्त के दौरान भी छेड़छाड़ की कोशिश की। जब उसने सास से शिकायत की तो उल्टा उसे ही चुप रहने को कहा गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
-- --
डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के पी-3 गोलचक्कर पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। आजमपुर गढ़ी गांव के रविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा लविश 6 नवंबर की शाम बाइक से ड्यूटी जा रहा था। पी-3 गोलचक्कर पहुंचा तो जेपी गोल्फ कोर्स की तरफ से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चालक को करीब 50 मीटर तक घसीटा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से लविश को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो