Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mold on walls is bad for lung health; risk of infection.

Noida News: फेफड़ों की सेहत के लिए ठीक नहीं दीवारों की फफूंद, संक्रमण का खतरा

Sat, 07 Nov 2026 03:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Mold on walls is bad for lung health; risk of infection.
फफूंद से निकलने वाले सूक्ष्म स्पोर्स आंखों, नाक और गले में पैदा कर सकते हैं जलन
विज्ञापन




नितेश कुमार

ग्रेटर नोएडा। बारिश के दिनों में घरों की दीवारों, छतों और कोनों में फफूंद (फंगस) कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह भी बन सकती है। अक्सर लोग दीवारों पर दिखाई देने वाले काले, हरे या सफेद धब्बों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यह हवा में सूक्ष्म कण (स्पोर्स) छोड़ता है। ये कण सांस के साथ शरीर में प्रवेश कर फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं। कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले लोगों, बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा के मरीजों में सांस के जरिये फेफड़ों तक पहुंचकर एलर्जी, अस्थमा और कुछ मामलों में गंभीर फंगल संक्रमण का कारण बन सकते हैं। लगातार नमी रहने पर फफूंद तेजी से फैलती है। यदि घर में पर्याप्त धूप और हवा नहीं आती या पानी का रिसाव लंबे समय तक बना रहता है तो दीवारों और छतों पर फफूंद बनने लगती है।

ये दिक्कतें हो सकती हैं
पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. अभिजीत सिंह का कहना है कि फफूंद से निकलने वाले सूक्ष्म स्पोर्स आंखों, नाक और गले में जलन पैदा कर सकते हैं। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने पर लगातार खांसी, सांस फूलना और सीने में जकड़न जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। जिन लोगों को पहले से अस्थमा, एलर्जी या फेफड़ों की बीमारी है, उनके लिए यह स्थिति अधिक गंभीर हो सकती है। ऐसी परिस्थिति में तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। समय पर जांच और उपचार से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। साथ ही घर में फफूंद बार-बार बन रहा है तो केवल उसे साफ करना पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन


--------



किसी अधिक बचना चाहिए

- अस्थमा और एलर्जी के मरीज

- छोटे बच्चे और बुजुर्ग



- मधुमेह या कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले लोग

- लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित मरीज



- ऐसे लोग जो लगातार नमी वाले कमरों में रहते या काम करते हैं।

-------



फफूंद से होने वाली प्रमुख दिक्कतें

- बार-बार छींक आना और नाक बहना



- आंखों में खुजली, लालपन और पानी आना

- गले में खराश और लगातार खांसी



- सांस लेने में तकलीफ या सीने में जकड़न

- अस्थमा के मरीजों में अटैक की आशंका बढ़ना



- गंभीर मामलों में फेफड़ों में संक्रमण का खतरा

--------



ऐसे करें बचाव

- घर की दीवारों और छत में पानी का रिसाव तुरंत ठीक कराएं

- कमरों में पर्याप्त धूप और ताजी हवा आने दें



- नमी वाले स्थानों को नियमित रूप से सुखाएं और साफ रखें

- फफूंद दिखने पर दस्ताने और मास्क पहनकर उसकी सफाई करें



- जरूरत पड़ने पर एंटी-फंगल क्लीनर का इस्तेमाल करें

- लंबे समय तक गीले कपड़े या कालीन घर में न रखें



- अस्थमा या एलर्जी के मरीज फफूंद वाले स्थानों से दूरी बनाकर रखें

- घर के बाथरूम, रसोई और बंद कमरों की नियमित सफाई करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed