फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Modern office of Transport Department to be built in Sector-153

Noida News: सेक्टर-153 में बनेगा परिवहन विभाग का आधुनिक कार्यालय

Tue, 08 Sep 2026 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Modern office of Transport Department to be built in Sector-153
फोटो
विज्ञापन

- वर्तमान कार्यालय में पार्किंग समेत अन्य अव्यवस्थाओं के चलते अक्सर होती है परेशानी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। परिवहन विभाग का नया और आधुनिक कार्यालय सेक्टर-153 में स्थापित किया जाएगा। परियोजना को परिवहन आयुक्त स्तर से मंजूरी मिल चुकी है। अब मुख्य सचिव से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति का इंतजार है। इसके बाद परियोजना के लिए बजट जारी किया जाएगा।
सेक्टर 32ए स्थित परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बजट आवंटित होते ही नए कार्यालय के लिए जमीन की रजिस्ट्री कराई जाएगी। इसके तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। विभाग का लक्ष्य एक सुव्यवस्थित और आधुनिक कार्यस्थल उपलब्ध कराना है। वर्तमान में परिवहन विभाग का कार्यालय जिस परिसर से संचालित हो रहा है, उसकी स्थिति जर्जर है। पिछले सप्ताह के बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश के बाद पूरा कार्यालय परिसर जलमग्न हो गया था। इससे कर्मचारियों के साथ जरूरी काम से आए लोगों को भी परेशानी हुई। कार्यालय में रखी महत्वपूर्ण फाइलों और उपकरणों को भीगने से बचाने के लिए कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन


अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा परिसर
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नए कार्यालय के लिए सेक्टर-153 में कुल 2040 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की जमीन चिह्नित की गई है। इस नए परिसर में कर्मचारियों और आगंतुकों की सुविधा के लिए एक विशाल सभागार का निर्माण किया जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए एक आधुनिक ड्राइविंग परीक्षा पथ भी बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, वाहनों की उपयुक्तता जांच के लिए स्वचालित यंत्र स्थापित किए जाएंगे। ये यंत्र प्रदूषण और सुरक्षा मानकों की सटीक जांच सुनिश्चित करेंगे, जिससे कार्यप्रणाली में दक्षता आएगी और सेवाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 153 में परिवहन विभाग के कार्यालय के लिए परिवहन आयुक्त की मंजूरी मिल चुकी है, अब जल्द ही शासन स्तर से बजट पास होते ही कार्यालय का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। -नंद कुमार, एआरटीओ (प्रशासन), परिवहन विभाग, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed