फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Modern libraries will be opened in the Panchayat buildings of Greno

Noida News: ग्रेनो के पंचायत भवनों में खुलेंगी आधुनिक लाइब्रेरी

Mon, 15 Sep 2025 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
Modern libraries will be opened in the Panchayat buildings of Greno
आधुनिक संसाधनों के जरिये शांत माहौल में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे युवा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो के गांवों में बने पंचायत भवनों को ई-लाइब्रेरी में बदलने की योजना पर ग्रेनो प्राधिकरण काम कर रहा है। प्राधिकरण की इस पहल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें युवाओं को आधुनिक संसाधन और शांत माहौल मिल पाएगा। पंचायत व्यवस्था खत्म होने के बाद इन भवनों का उपयोग खत्म हो गया था। इसके बाद सीईओ एनजी रवि कुमार ने यहां आधुनिक लाइब्रेरी खोलने की पहल की है।
प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि जिन गांवों में पंचायत भवन बने हुए हैं। वहां उनका नवीनीकरण कर ई-लाइब्रेरी में बदल दिया जाएगा। इसके अलावा हतेवा, नवादा, घंघौला और बिसायच में नए ई-लाइब्रेरी भवन बनाए जाने हैं। इसके लिए भी जगह चिन्हित कर ली गई है। यहां अब निविदा प्रक्रिया शुरू की जानी है। यहां पढ़ने आने वाले युवाओं को दिक्कत नहीं हो। इसके लिए वाईफाई, बैठकर पढ़ने की व्यवस्था के अलावा शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा। कुछ पंचायत घरों में पहले से ही आपसी सहयोग से लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्राधिकरण की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ाई करने का मौका होगा। अधिकारियों का कहना है कि प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आने वाले गांवों में पंचायत चुनाव की व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। इन गांवों में बिजली, पानी, सड़क, स्कूल जैसी सभी जरूरी विकास कार्य प्राधिकरण की तरफ से कराए जाते हैं। क्षेत्र के गांवों में स्थित पंचायत भवनों की उपयोगिता अब नहीं रही है। देखरेख नहीं होने से बिल्डिंग जर्जर भी हो रही हैं। ऐसे में प्राधिकरण ने पंचायत भवनों को उपयोग में लाने के लिए इन्हें आधुनिक लाइब्रेरी में बदलने की योजना बनाई। अभी सलेमपुर गुर्जर, घंघौला, रौनी, अस्तौली, नवादा, पंचायतन व देवटा में ई-लाइब्रेरी शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed