फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Model Town police station is running in a dilapidated borrowed building.

Noida News: उधार के जर्जर भवन में चल रहा मॉडल टाउन थाना

Fri, 10 Oct 2025 12:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 10 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Model Town police station is running in a dilapidated borrowed building.
मॉडल टाउन थाने का जर्जर भवन। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में थानों के लिए आधुनिक भवनों का निर्माण किया जा रहा है। हाल ही में सेक्टर-13-17 थानों के नए भवन का उद्घाटन किया गया। दूसरी ओर शहर का मॉडल टाउन थाना अभी भी जर्जर हो चुके भवन में संचालित है। भवन काफी पहले जर्जर घोषित कर दिया गया था। खास बात यह है कि थाने का भवन पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में पड़ता है। थाने के नए भवन के लिए जगह की तलाश चल रही है। जिस कारण थाने के नए भवन का प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ पा रहा। तहसील कैंप थाना भी शहर थाना परिसर में चल रहा है।


पानीपत जिले में ज्यादातर थानों के लिए नए भवन बनाए गए हैं। आधुनिक भवनों को सुविधाओं से भी लैस किया गया है। लेकिन, जिले के कुछ थाने ऐसे हैं जिनके पास अपने क्षेत्र में भवन तक नहीं है। ऐसा ही एक थाना है मॉडल टाउन। करीब आठ साल पहले मॉडल टाउन चौकी को अपग्रेड कर थाना बनाया गया था। शुरूआत में चौकी के भवन में ही थाना चलता था। लेकिन बाद में थाने को पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थिति पुरानी कोर्ट के भवन में शिफ्ट किया गया था। यह भवन काफी पुराना है और जर्जर अवस्था में है। कुछ समय पहले भवन को जर्जर घोषित किया जा चुका है। थाने के लिए नई जमीन नए भवन का प्रस्ताव तैयार किया गया था। लेकिन माॅडल टाउन क्षेत्र में अभी तक थाने के लिए नए भवन की जमीन की तलाश की जा रही है। लेकिन अभी तक कोई जमीन नहीं मिली। इसके साथ ही तहसील कैंप थाना भी शहर थाना परिसर में भवन में चल रहा है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाने का भवन जर्जर हो चुका है। थाने के नए भवन की मांग की गई है। साथ ही इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है।
सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed