फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   mobile snatcher gang arrested

Noida News: मोबाइल छीनकर पार्ट्स बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Wed, 10 Dec 2025 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
mobile snatcher gang arrested
मोबाइल छीनकर पार्ट्स बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन

- पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, स्पोटर्स बाइक से करते थे रेकी

- 200 से अधिक घटनाएं की है गिरोह ने, 52 मोबाइल बरामद

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एनसीआर में मोबाइल छीनकर उसके पार्ट्स निकाल दूसरे मोबाइल में डालकर बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने इस गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों के पास से 52 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इन बदमाशों ने एनसीआर में 200 से अधिक मोबाइल स्नेचिंग की है। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की पहचान कर रही है।

नोएडा के डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस की टीम ने बुधवार को सेक्टर 60 के पास से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इन बदमाशों की पहचान विजय निवासी गांव रामापुर जनपद बस्ती, अमन निवासी गांव कटरा रामपुर जनपद मैनपुरी, रितेश नोएडा सेक्टर 63 चोटपुर कॉलोनी, कमरू निवासी गांव सासनी, बिहार मोतिहारी के रूप में हुई है। इस गिरोह का सरगना रितेश है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सेक्टर 63 में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है और स्पोटर्स बाइक से अलग अलग स्थानों पर रेकी करता है। इसके बाद रात में अपने अन्य साथियों के साथ मोबाइल व चेन स्नेचिंग और पीजी से लैपटॉप, मोबाइल चोरी करते थे। चोरी के मोबाइल को रितेश की दुकान पर खपाया जाता था। जो लोग उसके यहां मोबाइल बनवाने आते हैं। उन्हीं के फोन में स्नैचिंग के मोबाइल के पाटर्स को लगा कर देता था। ऐसे में एक मोबाइल से दो से 10 हजार रुपये तक कमा लेते थे। इस गैंग ने अब तक 200 से अधिक लोगों के साथ में इस तरह की घटनाएं की हैं।
विज्ञापन


जेल से छूटने के बाद करने लगे अपराध : गिरोह में शामिल बदमाश पहले भी जेल गए हैं। गिरफ्तार विजय 2017 और 2018 में जेल गया था। अमन के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-63 में प्राथमिकी दर्ज है और कमरू उर्फ कमरूद्दीन चार बार 2018, 2023, 2024, 2025 में मोबाइल लूट की वारदात में जेल गया था। कमरू एक बार पुलिस मुठभेड़ में भी पकड़ा गया था। जेल में इन बदमाशों की दोस्ती और गहरी हुई और बाहर आकर कई घटनाएं करने लगे। विजय, अमन और कमरू नोएडा में नौकरी करने के लिए आए हुए थे आरोपी एक ही स्थान पर कमरे लेकर रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article