{"_id":"61d0addef9c31c29697dfc5e","slug":"mob-attacked-police-team-went-to-catch-drug-supplier-four-injured-including-inspector-noida-news-noi624604214","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग सप्लायर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, इंस्पेक्टर समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग सप्लायर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, इंस्पेक्टर समेत चार घायल
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंद्रपुरी इलाके में ड्रग सप्लायर को पकड़ने गई नारकोटिक्स दस्ते पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे से हमले के बाद दस्ते पर गोलियां चलाईं गईं। गनीमत रही कि गोली किसी पुलिसकर्मियों को नहीं लगी। हालांकि हमले में इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल एक युवक पर कई केस दर्ज हैं। पुलिस हमला करने वाले अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि नारकोटिक्स दस्ते की टीम शनिवार सुबह 8:30 बजे ड्रग सप्लायर धर्मवीर पल्ला को गिरफ्तार करने के लिए इंद्रपुरी स्थित उसके घर गई थी। एक मामले में धर्मवीर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है। पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश दी। वहां कोई मौजूद नहीं था। टीम ने आसपास के इलाके में तलाश शुरू कर दी।
उसी वक्त 50 से 60 लोगों की भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया। भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया और उन पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। पुलिस टीम हवाई फायरिंग कर वहां से निकलने की कोशिश करने लगी। इसी बीच पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस टीम बचाव करते हुए वहां से निकलने लगी। गोलीबारी होता देख निरीक्षक बृजपाल ने भीड़ के पैरों पर निशाना लगाकर गोली चलाई और टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी। जिनकी पहचान रघुवीर नगर निवासी अमित और शोहेब के रूप में हुई। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पथराव में निरीक्षक बृजपाल, एएसआई राजेश, सिपाही रिंकू और विनोद भी घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बवाल के बीच धर्मवीर पल्ला मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर पथराव और बवाल करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस की गोली से घायल अमित पर लूटपाट, डकैती, हत्या की कोशिश के 6 मामले दर्ज हैं। दोनों घायलों का इलाज बीएल कपूूर और राममनोहर लोहिया अस्पताल में जारी है।