फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MLC elections will be held in four booths

चार बूथों पर होगा एमएलसी चुनाव का मतदान

Sun, 06 Feb 2022 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
MLC elections will be held in four booths
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के साथ-साथ विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। जिले में 3 मार्च को मतदान होगा। यहां चार मतदान बूथ बनाए गए हैं जहां पर कुल 300 वोट डलेंगे। बुलंदशहर के जिलाधिकारी एमएलसी चुनाव के जिला निर्वाचन अधिकारी और गौतमबुद्ध नगर की अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) उपजिला निर्वाचन अधिकारी होंगी।
विज्ञापन

उपजिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि 4 फरवरी को निर्वाचन की अधिसूचना जारी हो चुकी है। 11 फरवरी तक नामांकन कर सकते हैं। 14 फरवरी को नामांकन की जांच होगी। 16 फरवरी को प्रत्याशी नाम वापस ले सकते है। 3 मार्च को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 12 मार्च को मतगणना होगी। 15 मार्च तक निर्वाचन पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बुलंदशहर के जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे। वहीं पर नामांकन होगा। गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर एमएलसी क्षेत्र के हिस्से हैं। गौतमबुद्ध नगर में चार मतदान बूथ होंगे। जेवर, दादरी और बिसरख ब्लॉक के परिसर में मतदान बूथ बनेंगे, जबकि दनकौर का मतदान बूथ नगर पंचायत कार्यालय में होगा। यहां पर मतदान कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 300 मतदाता करेंगे मतदान
जिले में एमएलसी चुनाव के 300 मतदाता हैं। इनमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, नगर निकाय के सदस्य शामिल हैं। इन सभी के पास मतदान करने का अधिकार है। प्रशासन ने मतदाता सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed