फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MLC Elections, voting tomorrow

एमएलसी चुनाव: मतदान कल, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Thu, 22 Oct 2026 02:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
MLC Elections, voting tomorrow
विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन में कुल 42 बूथों पर मतदान करेंगे 25,858 मतदाता
विज्ञापन




13 केंद्रों पर सुबह 8 से दोपहर 4 बजे तक होगा मतदान



माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान शुक्रवार को होगा। मतदान को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बृहस्पतिवार दोपहर में कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 10 प्रतिशत पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। कुल 42 बूथों पर 25,858 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। वहीं मतदाताओं को निर्धारित पहचान पत्रों के साथ मतदान करने की अनुमति होगी।



अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार ने बताया कि 23 अक्तूबर को जिले में एमएलसी चुनाव का मतदान होगा। मतदान 13 केंद्रों के 42 बूथों पर होगा। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा और दोपहर 4 बजे तक चलेगा। बैलेट पेपर से मतदान होगा। मतदान के लिए 42 पोलिंग पार्टियों को तैनात किया जाएगा। हर पार्टी में चार मतदान कर्मी होंगे। बृहस्पतिवार सुबह सभी पोलिंग पार्टियों के कर्मियों को कलेक्ट्रेट पर बुलाया गया है। वहां मतदान सामग्री के साथ उनको बूथों पर रवाना किया जाएगा। एक दिन पहले ही सभी बूथों पर पहुंच जाएंगी। बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि 10 प्रतिशत पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रहेंगी। मतदान खत्म होने के बाद सभी मतपेटियों को मेरठ भेजा जाएगा। वहां स्ट्रांग रूम में उनको रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि स्नातक के 25 बूथों पर 12754 मतदाता मतदान करेंगे। जबकि शिक्षक चुनाव में 17 बूथों पर 13104 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन




द्वितीय चरण का रेंडमाइजेशन भी हुआ



जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। बुधवार को एनआईसी कार्यालय कक्ष में निर्वाचन कार्यों के लिए तैनात किए जाने वाले कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन हुआ। जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए कार्मिकों का आवंटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां बने है मतदान केंद्र और बूथ-



अग्रसेन आदर्श इंटर कॉलेज रेलवे रोड दादरी



-एनटीपीसी विद्युत नगर दादरी



-राजकीय डिग्री कॉलेज सेक्टर 39 नोएडा



-पंचशील बालक इंटर कॉलेज सेक्टर-91 नोएडा



-बादामी देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसरख


-परसंदी देवी पब्लिक स्कूल छपरौला


-अमीचंद इंटर कॉलेज कासना


-आईआईटी रुड़की कैंपस नॉलेज पार्क-2 ग्रेटर नोएडा



-बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर


-राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज बिलासपुर



-जनता इंटर कॉलेज जेवर



-पब्लिक इंटर कॉलेज रबूपुरा


-पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed