{"_id":"6ada335e5ba44d7b250db0d5","slug":"mlc-elections-the-fate-of-18-candidates-will-be-sealed-in-ballot-boxes-today-grnoida-news-c-23-1-lko1064-109880-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव : आज मतपेटियों में बंद होगी 18 प्रत्याशियों की किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव : आज मतपेटियों में बंद होगी 18 प्रत्याशियों की किस्मत
विज्ञापन
- गौतमबुद्ध नगर में 13 केंद्रों के 42 बूथों पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए आज मतदान होगा। गौतमबुद्ध नगर में 13 मतदान केंद्रों के 42 बूथों पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत मतपेटियों में बंद होगी। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां निर्वाचन सामग्री लेकर अपने निर्धारित बूथों पर पहुंच गई हैं। मतदान बैलेट पेपर से कराया जाएगा। इसके बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच मेरठ में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंचाया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री वितरित की गई। इसके बाद सभी टीमों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। अधिकारियों को मतदान की तैयारियां समय से पूरी करने और निर्धारित समय पर प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
स्नातक के 12,754, शिक्षक के 13,104 मतदाता
जिले में एमएलसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 12,754 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13,104 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। स्नातक सीट पर आठ प्रत्याशी, जबकि शिक्षक सीट पर 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा के बीच होगा मतदान
मतदान के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण करेंगे। उच्चाधिकारी भी मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर जरूरी निर्वाचन सामग्री उपलब्ध करा दी है, ताकि मतदान निर्धारित समय पर शुरू हो सके और प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो।
कंट्रोल रूम पर दे सकते हैं सूचना
मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के संबंध में जानकारी देने या शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। मतदाता और अन्य संबंधित लोग हेल्पलाइन नंबर 0120-2978702 पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में अधिकारियों की तैनाती की गई है।