फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MLAs got angry due to non-arrival of officers in the camp

Noida News: शिविर में अधिकारियों के नहीं पहुंचने से बिफरे विधायक

Wed, 17 Sep 2025 02:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 17 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
MLAs got angry due to non-arrival of officers in the camp
रामनगर। रामनगर के ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल बहुद्देशीय शिविर में बिजली, पानी समेत अन्य विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचने से विधायक बिफर गए। फोन पर प्रशसन से बाद करने के बाद एक-एक कर अधिकारी पहुंचे तो शिविर में समस्याओं का समाधान हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट व ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी के नेतृत्व में हिम्मतपुर डोटियाल में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में तमाम लोग पहुंच गए मगर एक घंटे बाद तक भी विभागीय अधिकारी नहीं पहुंचे। इससे विधायक बिफर गए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से इस मुद्दे में बात की। बाद में एसडीएम प्रमोद कुमार के निर्देश पर सभी अधिकारी शिविर में पहुंचे। यहां बिजली, पानी समेत 202 समस्याएं दर्ज की गईं। कई समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया गया। शिविर में ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, कनिष्ठ प्रमुख मीना रावत, राहुल डंगवाल, राकेश नैनवाल, गणेश रावत, घनश्याम शर्मा, लोनिवि के ईई संजय चौहान, पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी, ऊर्जा निगम के ईई जीएस कार्की, जल संस्थान के ईई मनेाज गंगवार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed