{"_id":"68e18acdbd969cbda5042ea4","slug":"mla-expressed-displeasure-over-the-deficiencies-found-in-cow-shelters-na-news-c-25-1-agr1008-884560-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गोशालाओं में मिलीं खामियों पर विधायक ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गोशालाओं में मिलीं खामियों पर विधायक ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। क्षेत्रीय भाजपा विधायक छोलेलाल वर्मा ने शनिवार को गोशालाओं का निरीक्षण में मिली खामियों और आए दिन मवेशियों के मरने की घटना पर विधायक ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान गोशालाओं में हरा चारा भी नहीं मिला। कहा कि गोवंशों के भरण पोषण पर वे मुख्यमंत्री से मिलकर बात करेंगे।
विधायक ने सबसे पहले धनौला कलां गोशाला का निरीक्षण किया। गायों के रखरखाव की व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। वहीं, एक महीने में 15 गायें मरने पर कहा कि ऐसे में तो 2 साल में गोशाला खाली हो जाएगी। केयरटेकर ने कहा कि एक गाय के लिए सिर्फ 50 रुपये मिलते हैं। नौ रुपये किलो के हिसाब से भूसा आता है। हरे चारे की व्यवस्था नहीं बन पा रही है। इसके बाद कोलारा कलां गोशाला का निरीक्षण किया। यहां 650 गोवंश हैं। देखरेख ठीक से करने के निर्देश दिए। गोशाला संचालकों से कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री व पशुपालन मंत्री से गायों के भरण-पोषण भत्ते की रकम बढ़ाने की मांग करेंगे।