फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MLA abused on mobile, complaint

फरियादी को विधायक ने फोन पर दी धमकी, शिकायत

Mon, 24 Aug 2020 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
MLA abused on mobile, complaint
नगीना। फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में बिजली न आने की फोन से शिकायत करने पर एक फरियादी को विधायक ने धमकी दे दी। जिसकी ऑडियो वायरल हो रही है। पीड़ित ने विधायक के खिलाफ नगीना थाने में शिकायत दी है। मुलथान गांव के अनिल कुमार ने बताया कि बिजली नहीं आने की शिकायत बिजली अधिकारियों के अलावा फिरोजपुर झिरका के कांग्रेस विधायक मामन खान से फोन पर की। विधायक ने अभद्रता की और धमकी दी। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने यह भी कहा है कि उनके परिवार को विधायक से जान का खतरा है। इस मामले में हिंदू संगठनों ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। वहीं विधायक मामन खान ने अनिल कुमार के खिलाफ शिकायत देते हुए कहा कि वह चंडीगढ़ में थे, देर रात अनिल कुमार ने फोन कर उनसे अभद्रता की। नगीना थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि दोनों तरफ से शिकायत आ चुकी है। बयान दर्ज किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed