{"_id":"68f00bb4567d403bd70096bb","slug":"missing-youth-found-dead-na-news-c-5-1-drn1046-813067-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जंगल में संदिग्ध अवस्था में मृत मिला पांच दिन से लापता युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जंगल में संदिग्ध अवस्था में मृत मिला पांच दिन से लापता युवक
Thu, 16 Oct 2025 02:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कोरूवा गांव से पांच दिन से लापता अरविंद तोमर (25) जंगल में राकशी खड्ड के पास संदिग्ध अवस्था में मृत मिला। मृतक का शव एक पेड़ के नीचे पड़ा था। उसके गले में रस्सी का फंदा भी बंधा था। पुलिस प्रथम दृष्टया में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस का कहना है कि युवक लंबे समय से मानसिक अवसाद में था।
कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि कोरूवा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह कोतवाली आए थे। उन्होंने बताया कि था कि 10 अक्तूबर से उनका बेटा अरविंद तोमर घर से लापता है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई।
बुधवार को गांव के पास कुछ ग्रामीण अपने पशु चरा रहे थे। उन्हें जंगल से तेज दुर्गंध आती हुई महसूस दी। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो उन्हें एक शव दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव राकशी खड्ड के पास पेड़ के नीचे पड़ा था।
विज्ञापन
मृतक के गले में रस्सी का फंदा बंधा था। पेड़ पर उसी रस्सी का टुकड़ा लटक रहा था। पिता ने मृतक की पहचान की। युवक लंबे समय से मानसिक अवसाद में था। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया। पंचनामा भरने के बाद एसडीएम के आदेश पर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।