फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Missed examination of 150 students stuck in university and college

Noida News: विवि और कॉलेज के फेर में फंसे 150 विद्यार्थियों की छूटी परीक्षा

Tue, 21 Mar 2023 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Missed examination of 150 students stuck in university and college
विवि और कॉलेज के फेर में फंसे 150 विद्यार्थियों की छूटी परीक्षा
विज्ञापन




एकेटीयू की बिना अनुमति जीएल बजाज कॉलेज पर बीटेक, एमबीए के विद्यार्थियों को दाखिला लेने का आरोप

नाराज छात्रों और परिजन ने बुलाई पुलिस, सीट की मंजूरी नहीं मिलने पर एकेटीयू ने नहीं जारी किए प्रवेश पत्र

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय और नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज के बीच तनातनी में फंसकर सोमवार को लगभग 150 बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा छूट गई। विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र एक अन्य कॉलेज में पड़ा था, लेकिन प्रवेशपत्र जारी नहीं होने से विद्यार्थी जीएल बजाज कॉलेज में हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने विद्यार्थियों को शांत कर 24 घंटे में सब ठीक करने का आश्वासन दिलाया है। वहीं, विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज की फीस तो गई ही, साथ ही एक वर्ष भी बेकार हो गया। इससे कॅरिअर खराब होने की आशंका है।
विद्यार्थियों का आरोप है कि वर्ष 2022-23 सत्र में ईडब्ल्यूएएस वर्ग में कॉलेज ने लगभग 150 बीटेक, 30 एमसीए और एमबीए के विद्यार्थियों के दाखिले लिए थे। इस पर एकेटीयू ने बिना अनुमति के दाखिला लेने पर कॉलेज को नोटिस भी दिया था। कॉलेज प्रबंधन पहले उच्च न्यायालय फिर उच्चतम न्यायालय तक गया, लेकिन हल नहीं निकल पाया। इधर, विवि की ओर से इन विद्यार्थियों को प्रवेशपत्र जारी नहीं किया गया, हालांकि कॉलेज लगातार विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले सब ठीक होने का आश्वासन देता रहा।
विज्ञापन

---
150 विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे पाए हैं। एक माह पहले ही कॉलेज प्रबंधन से पूछा था तो उन्होंने गुमराह किया। मंगलवार तक हल नहीं निकला तो विद्यार्थियों के साथ संगठन कॉलेज पर धरना-प्रदर्शन करेगा। - पारस चौधरी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जीएल बजाज काॅलेज में विद्यार्थियों की परीक्षा छूटने पर हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों के बीच वार्ता कराकर मामला शांत कराया है। - अशोक कुमार, एडीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed