{"_id":"6070adbd8ebc3e8d16550388","slug":"miscreants-looted-the-chain-from-the-engineer-girl-noida-news-noi576268915","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने इंजीनियर युवती से चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने इंजीनियर युवती से चेन लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर-28 के पास दिनदहाड़े आईटी कंपनी में तैनात इंजीनियर युवती से सोने की चेन लूट ली। इसके बाद युवती ने अपने दोस्तों के साथ स्कूटी से बदमाशों का पीछा किया। कुछ आगे जाने के बाद युवती की स्कूटी स्पीड ब्रेकर के पास फिसल गई। इस घटना में युवती घायल हो गई। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली साक्षी सेक्टर-16 स्थित आईटी कंपनी में इंजीनियर है। शुक्रवार दोपहर वह अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-28 में खाना खाने आई थी। वहां से लौटते समय साक्षी और उसकी महिला दोस्त स्कूटी पर थी। उनके दो दोस्त बाइक पर चल रहे थे। चारों धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने साक्षी से सोने की चेन लूट ली। साक्षी ने अपनी स्कूटी और उसके दोस्त ने बाइक बदमाशों के पीछे दौड़ा दी। करीब आधा किलोमीटर आगे जाकर साक्षी की स्कूटी स्पीड ब्रेकर से टकराकर फिसल गई। इस घटना में साक्षी को हल्की चोट आई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और साक्षी व उनके दोस्तों से घटना के बारे में जानकारी ली। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।