{"_id":"633a555be7df703ed60f6f45","slug":"miscreant-who-kidnapped-an-11-year-old-child-and-demanded-ransom-was-shot-in-the-leg-in-an-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: 11 साल के बच्चे को अगवा कर फिरौती मांगने वाले बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली, मासूम को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: 11 साल के बच्चे को अगवा कर फिरौती मांगने वाले बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली, मासूम को बचाया
Mon, 03 Oct 2022 08:52 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 03 Oct 2022 08:52 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक वन थाना क्षेत्र के लुकसर गांव निवासी किराना व्यापारी के 11 वर्षीय पुत्र अर्थ का रविवार को पड़ोस में ही किराए पर रहे आरोपियों ने अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के लुकसर गांव निवासी किराना व्यापारी मेघ सिंह के मासूम बेटे और पांच बहनों के मासूम भाई हर्ष (11) का रविवार को चार बदमाशों ने अपहरण कर 30 लाख की फिरौती मांगी। पुलिस ने सोमवार सुबह मेघ सिंह के साथ मिलकर बदमाशों को फिरौती देकर कक्षा तीन के छात्र हर्ष को सकुशल बरामद किया। इसी दौरान पुलिस की मुठभेड़ में बदायूं निवासी रिषभ पैर में गोली लगने से घायल हुआ और विशाल मौर्य को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सोमवार शाम बीटा-2 थाना क्षेत्र में फरार दो बदमाशों से फिर से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें बदायूं निवासी शिवम यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। शिवम के खिलाफ बदायूं में दुष्कर्म, छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज हैं। वहीं, सब इंस्पेक्टर वरूण पंवार के पैर से छूकर गोली निकल गई, इससे वह जख्मी हो गए। बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत की बुलैटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। उसके कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई बाइक व वसूली गई 29 लाख की फिरौती की रकम बरामद की।
विज्ञापन
ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र के लुकसर गांव निवासी मेघ सिंह की पांच बड़ी बेटियां और सबसे छोटा बेटा हर्ष है। मेघ सिंह रविवार को गांव में ही घर से कुछ दूरी पर स्थित अपनी किराना की दुकान पर थे। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे उनके मकान के सामने पूर्व में किराये पर रहकर मजदूरी करने वाला शिवम यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे हर्ष को बाइक पर अगवा कर ले गया। इस दौरान हर्ष घर के पास खेल रहा था।
विज्ञापन
इसके बाद शिवम यादव और उसके साथियों ने मेघ सिंह को कई कॉल की लेकिन मेघ सिंह दुकान में काम पर व्यस्त होने के कारण कॉल रिसीव नहीं कर पाया। शाम साढ़े तीन बजे के लगभग मेघ सिंह ने कॉल रिसीव की। तब बदमाशों ने मेघ सिंह से कहा कि उन्होंने उनके बेटे का अपहरण कर लिया है, जल्दी से जल्दी 30 लाख का बंदोबस्त कर लो अन्यथा हर्ष को मार दिया जाएगा। इसके बाद मेघ सिंह व परिजन ने हर्ष की तलाश शुरू की और 112 पर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रेटर नोएडा जोन, सेंट्रल जोन और सर्विलांस, स्वाट, ईकोटेक-1 थाना प्रभारी सरिता मलिक, बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत, जेवर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह आदि टीमें अलर्ट होकर बच्चे व अपहरणकर्ताओं की तलाश में शुरू हो गईं।