नोएडा में शर्मनाक हरकत: नामी स्कूली की छात्रा से छेड़छाड, लात-घूंसों से पीटा; प्रिंसिपल ने नहीं लिया एक्शन
नोएडा के एक स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ और विरोध करने पर पांच छात्रों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत पर प्रिंसिपल ने संज्ञान नहीं लिया। पीड़िता छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया, 9 अक्तूबर को दी गई शिकायत पर प्रिंसिपल की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर आरोपियों का हौसला बढ़ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है मारपीट एक ही नाबालिग ने की है। सूत्रों के मुताबिक, वह सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के परिवार से जुड़ा है।
पीड़िता छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया, 9 अक्तूबर को दी गई शिकायत पर प्रिंसिपल की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर आरोपियों का हौसला बढ़ गया। पांचों आरोपी उसकी बेटी की कक्षा में ही पढ़ते हैं। पिता ने बताया, शुक्रवार दोपहर उनकी बेटी ने फोन कर जानकारी दी कि पांचों आरोपी छात्र से फिर छेड़छाड़ कर रहे हैं।
छात्रा के पिता ने तुरंत प्रिंसिपल को फोन कर आरोपियों पर कार्रवाई के लिए कहा। आरोप है कि पांचों छात्रों ने छात्रा की पिटाई शुरू कर दी। छात्रा जमीन पर गिर पड़ी तब भी आरोपी उसे बेरहमी से पीटते रहे। अन्य छात्रों ने हस्तक्षेप कर उसे बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, प्रिंसिपल ने शिकायत मिलने के बाद क्या कार्रवाई की, इसकी भी जांच की जाएगी।
शिव नादर विवि में लापरवाही से जा चुकी है छात्रा की जान
यह पहला मामला नहीं है, जब शिक्षण संस्थान प्रबंधन ने छात्रा या अभिभावक की शिकायत पर लापरवाही बरती है। दादरी थाना क्षेत्र के शिव नादर विवि में छात्रा स्नेहा की 18 मई को उसके सहपाठी अनुज ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद अनुज ने भी वीडियो बनाकर खुदकुशी की थी। छात्रा स्नेहा जान को खतरा बताते हुए विवि प्रबंधन को ईमेल कर चुकी थी, लेकिन विवि प्रबंधन ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। अब एक बार फिर इसी तरह की लापरवाही के कारण छात्रा पर स्कूल में हमला किया गया।