फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Minor sister-in-law kidnapped and gang-raped, accused arrested

Noida News: नाबालिग साली को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Minor sister-in-law kidnapped and gang-raped, accused arrested
-अक्तूबर में हुई थी वारदात, घर से रात के समय जबरन उठा ले गए थे आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह । जिला पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहलाकर अगवा करने और सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी पीड़िता लड़की के जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला अक्तूबर में सामने आया था, जब पीड़िता को उसके घर से रात के समय जबरन उठा लिया गया था। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी और अब आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
31 अक्तूबर की रात करीब 2 बजे नाबालिग पीड़िता को उसके घर के पास से आरोपी जीजा और उसके अन्य साथियों ने पानी मांगने के बहाने बुलाया जैसे ही वह पानी लेकर आई आरोपियों ने उसे जबरन एक बोलरो गाड़ी में डाल दिया और अपने साथ ले गए। आरोपियों में जीजा के अलावा उसके रिश्तेदार और अन्य लोग शामिल थे, जो पीड़िता के परिवार से परिचित थे। पीड़िता को पहले एक गांव में ले जाया गया फिर दूसरे गांव में जहां आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे कई घंटों तक बंधक बनाकर रखा और धमकियां दीं। तीन नवंबर की सुबह रोपियों ने उसे गांव के बाहर छोड़ दिया, जिसके बाद वह घर लौटी और परिवार को घटना के बारे में बताया ।
विज्ञापन

परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई । पांच नवंबर को सदर पुलिस स्टेशन फिरोजपुर झिरका में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी जीजा पीड़िता के चाचा का दामाद है और परिवार में रिश्तेदारी के कारण घर आना-जाना था। अन्य आरोपी भी रिश्तेदार हैं। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed