Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   minor sexualy harras class 6th student

कुकर्म के शिकार छात्र ने दो साल बाद उठाया कार्रवाई का कदम

Mon, 21 Dec 2020 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
minor sexualy harras class 6th student
छठी के छात्र से 3 साल तक नाबालिग सीनियर ने किया कुकर्म, केस
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शहर के नामी स्कूल में पढ़ने वाले छठवीं के छात्र ने स्कूल बस से चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल कर अपने डिप्रेशन और बीमार रहने की जानकारी दी। टीम ने काउंसलिंग की तो पता चला कि बच्चा कक्षा 1 से चार तक कुकर्म का शिकार हुआ था। बच्चे के स्कूल में पढ़ने वाले बारहवीं के सीनियर छात्र ने उसके साथ ये हरकत की है। दोनों एक ही बस में स्कूल आते-जाते थे। साथ ही आरोपी पूर्व में छात्र के पड़ोस में रहता था। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय के आदेश पर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
चाइल्ड हेल्पलाइन कोऑर्डिनेटर अदनान ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले एक बच्चे का फोन आया था। उसने बताया कि वह अकसर बीमार रहता है और डर की वजह से उसे बुखार आ जाता है। ऐसा काफी वक्त से उसके साथ हो रहा है। टीम ने बच्चे के घर का पता मालूम कर न केवल उससे मुलाकात की बल्कि काउंसलिंग भी की। उसने बताया कि दो साल पहले तक उसके पड़ोस में रहने वाला आरोपी अकसर खेलने के बहाने अपने घर बुलाता था। वह बच्चे के घर में भी आता था और मौका पाकर उससे कुकर्म करता था।
विज्ञापन

नहीं समझ पाए माता-पिता
दो साल पहले बच्चे ने अपने माता-पिता को भी इस बारे में बताया था, लेकिन मासूम उन्हें ठीक से समझा नहीं पाया। इसके चलते माता-पिता ने इस पर अधिक ध्यान नहीं दिया। आरोपी परिजनों के साथ दो साल पहले दूसरी सोसाइटी में चला गया लेकिन इस घटना का बच्चे पर गहरा असर पड़ा और वह बीमार रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed