Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Minor raped by father's friend, accused arrested

Noida News: पिता के मित्र ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Oct 2025 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 07 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Minor raped by father's friend, accused arrested
डबवाली। डबवाली क्षेत्र के एक गांव में पिता के मित्र ने 14 वर्षीय छात्रा के साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी तो परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाए गए और पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को रविवार को काबू कर लिया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उसके पिता के मित्र राम सिंह निवासी गांव मौजगढ़ का उनके घर आना-जाना लगा था। कुछ दिन पहले उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान दोपहर करीब 12:00 से 1:00 बजे के बीच राम सिंह उनके घर आया। उसके साथ जबरदस्ती करते हुए शारीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। मां के घर आने पर उसने उन्हें पेट दर्द के बारे में बताया। मां उसे चिकित्सक के पास लेकर जा रही थी तो रास्ते में उसने अपनी मां को सारी बात बताई। नाबालिग ने मां को बताया कि राम सिंह ने उनके काम पर जाने के बाद पहले भी 5 से 6 बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। इस घटना के बाद पीड़िता की तबीयत खराब हो गई और उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे धमकी देता था कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। इस डर के कारण वह चुप रही और उसने किसी को कुछ नहीं बताया। पीड़िता की तबीयत ठीक होने के बाद पीड़िता, अपनी मां और पिता के साथ पुलिस थाना पहुंची। पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी राम सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी राम सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी राम सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed