फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   minor killed for refusing friendship at Surajpur in Greater Noida

प्रपोज-डे पर दोस्ती से इनकार करने पर गर्दन तोड़कर की नाबालिग की हत्या, भाई बोला-दुष्कर्म के बाद किया कत्ल

Mon, 15 Feb 2021 10:33 PM IST
शाहरुख खान जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Feb 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
minor killed for refusing friendship at Surajpur in Greater Noida
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर कस्बे में भाई के साथ किराये पर रहने वाली 16 साल की दलित नाबालिग की पड़ोस में रहने वाले युवक ने दोस्ती से इनकार करने पर हत्या कर दी थी। आरोपी ने प्रपोज-डे 8 फरवरी को वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटी मिलने पर हत्या का केस दर्ज किया। अब पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


वहीं, नाबालिग के भाई ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि एक अन्य आरोपी पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि दूसरे युवक की भूमिका की अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से कन्नौज निवासी युवक सूरजपुर कस्बे में किराये पर रहता है और एक कंपनी में नौकरी करता है। 19 जनवरी को युवक अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी सूरजपुर में ले आया था। युवक, युवक की पत्नी और पिता भी सूरजपुर में ही नौकरी करने लगे थे। 

इनके नौकरी पर जाने के दौरान युवक की 15 और 11 साल का नाबालिग बहन कमरे पर ही रहतीं थीं। आठ फरवरी को भी सभी नौकरी पर गए थे और दोनों नाबालिग घर में मौजूद थीं। शाम साढ़े चार बजे दोनों नाबालिग बहन कमरे के उपर छत पर कपड़े सुखाने गईं थीं। कुछ देर बाद छोटी बहन वापस आकर कमरे पर सो गई। लगभग छह बजे के करीब जब वह उपर पहुंची तो बड़ी बहन का शव छत पर पड़ा था।

पड़ताल कर पुलिस ने मृतका के दोस्त को हिरासत में लिया
नाबालिग की मौत की सूचना मिलने पर सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार की टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग के पड़ोस में रहने वाले उसके दोस्त गोविंद को हिरासत में लेकर पड़ताल की। आरोपी ने नाबालिग से दोस्ती और फिर हत्या की वारदात कबूली लेकिन बाद में गहनता से जांच के बाद पुलिस ने दावा किया कि पकड़े गए युवक ने उसकी हत्या नहीं की थी।

आरोपी ने दूसरे युवक के साथ देखकर की वारदात
सीसीटीवी में पुलिस को घटना के कुछ देर बाद मकान के अंदर ही किराये पर रहने वाले गाजीपुर जिले के गांव पकडिया निवासी सुनील यादव मकान से बाहर निकला है और अपने दो साथियों के साथ बाइक पर कहीं गया है। गहनता से पड़ताल के बाद पता चला कि सुनील यादव ने दोस्ती से इनकार करने पर नाबालिग की गला दबाकर हत्या की है।
 

भाई बोला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई दुष्कर्म की पुष्टि

पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी नाबालिग बहन से दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। वारदात में गोविंद और सुनील यादव दोनों शामिल रहे हैं।  भाई का आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उनका कहना है कि एक परिचित चिकित्सक को उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिखाई है। नाबालिग के भाई का कहना है कि आरोपी सुनील यादव उसकी नाबालिग के कई दिन से पीछे पड़ा था और गोविंद भी उसे बहला-फुसला रहा था। भाई का आरोप है कि हिरासत में लेने के दौरान भी एक आरोपी ने दुष्कर्म की बात कबूली थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में विशेषज्ञ से राय ली जाएगी। अगर दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो धारा बढ़ा दी जााएगी। वहीं, दूसरे आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उसकी भूमिका की भी जांच जारी है। अगर उसके खिलाफ साक्ष्य मिलते हैं तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  
- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed