फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ministers and MLAs met the disaster affected people

Noida News: आपदा प्रभावित लोगों से मिले मंत्री और विधायक

Wed, 17 Sep 2025 02:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 17 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Ministers and MLAs met the disaster affected people
आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा करते कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व सहसपुर विधायक। स्रोत जागरूक पाठक
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने प्रेमनगर स्थित चकराता रोड के क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करने के साथ आपदा से प्रभावित हुए परिवारों के सदस्यों से बात की। उन्होंने आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।बीती रात हुई अतिवृष्टि में पछवादून के नंदा की चौकी से लेकर सहसपुर तक व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ है। आपदा में नंदा की चौकी स्थित चकराता मार्ग का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने आपदा से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके पश्चात वह क्षेत्र के ग्राम परवल पहुंचे, जहां उन्होंने आपदा में जान गंवा देने वाले सदस्यों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि आपदा की कठिन परिस्थिति में राज्य सरकार पूरी निष्ठा के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि घायलों को उपचार दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके अलावा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed