फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Minister of State for Social Welfare inaugurated the Diwali fair.

Noida News: दीपावली मेले का समाज कल्याण राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Sun, 19 Oct 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Social Welfare inaugurated the Diwali fair.
अनपरा नगर के बिछड़ी ​स्थित हनुमान मंदिर पर दीपावली मेला का शुभारंभ करते मंत्री संजीव गोड़। संवा
नगर के बिछड़ी स्थित हनुमान मंदिर पर दीपावली पर लगने वाले मेले का शुभारंभ शनिवार को मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने फीता काटकर किया। उन्होंने हनुमान जी की आरती और श्रृंगार किया।
विज्ञापन


पुरानी परंपराओं के अनुसार छोटी दीपावली की शाम क्षेत्र के मूल निवासी यहां रात गुजारतें हैं और दीपावली की भोर में नदी में स्नान कर देसी घी में बने रोट का प्रसाद चढ़ाकर हनुमानजी को भोग लगाते हैं। इस दौरान मंदिर के आसपास हनुमान भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

मेले में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार चारों राज्यों के लोग दर्शन के लिए लाखों की संख्या में आते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनपरा नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार, वरिष्ठ भाजपा नेता केसी जैन, आरडी सिंह, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री अरुण कुमार दुबे, बालकेश्वर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता मेला व्यवस्थापक एवं समिति के अध्यक्ष अजय प्रकाश पांडेय एवं संचालन मंदिर समिति के महासचिव दशाराम यादव ने किया। इस अवसर पर भाजपा अनपरा मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, प्रभाशंकर मिश्रा, सरजू बैसवार, प्रमोद शुक्ला बाबा, रवि जीत सिंह कंग, रामनरेश बैसवार, व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed