{"_id":"61c6066fad4f1662207bd0b7","slug":"miner-excavation-started-with-6-50-crores-noida-news-noi6232441145","type":"story","status":"publish","title_hn":"6.50 करोड़ से माइनर की खुदाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6.50 करोड़ से माइनर की खुदाई शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। खंड की जीवनरेखा कहीं जाने वाली उमरा माइनर की साढ़े छह करोड़ की लागत से खुदाई का कार्य प्रारंभ कराय गया है। लंबे समय से माइनर की खुदाई शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष देखा जा रहा है। उमरा माइनर के खुदाई और पक्की होने से किसानों की सिंचाई की आपूर्ति की जा सकेगी। इससे खंड के गांव उमरा, रीठट, उमरी, हुहूका, खान मोहम्मदपुर, नांगल शाहपुर, हसनपुर, गंडूरी सहित आसपास के दर्जनों गांवों के किसानों को राहत मिलेगी। जिससे हजारों एकड़ जमीन फिर से उपजाऊ होगी।
उमरा गांव निवासी हामिद हुसैन, वकील अहमद, मुफीद खान रीठट, खलील अहमद उमरी हनीफ नंबरदार हुहुका, डाक्टर शहजाद खान मोहम्मदपुर, इब्राहीम सरपंच नांगल शाहपुर, रम्मी हसनपुर, रोबिन खान गंडूरी ने बताया की लगभग तीन दशक से माइनर की खुदाई नहीं होने से सिंचाई नाममात्र हो पाती थी। किसानों के पास जमीन होने के बावजूद भी पानी की कमी के कारण फसल उगाने को तरस रहे थे। सरकार के इस कदम से जहां किसानों को राहत मिलेगी, वहीं फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन इंजीनियर द्वारा विधानसभा में उमरा माइनर का मुद्दा उठाने के बाद यहां के किसान विधायक की इस पहल का स्वागत कर रहे हैं। माइनर की खुदाई करा रहे ठेकेदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि माइनर की खुदाई के कार्य को जल्द पूरा कराया जाएगा। कई दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है।