फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Milk bank will start in Child PGI, MoU signed

Noida News: चाइल्ड पीजीआई में शुरू होगा मिल्क बैंक, एमओयू हुआ

Fri, 22 Mar 2024 02:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Milk bank will start in Child PGI, MoU signed
चाइल्ड पीजीआई में शुरू होगा मिल्क बैंक, हुआ एमओयू
विज्ञापन

- चाइल्ड पीजीआई के सहयोग से एनजीओ करेंगे मिल्क बैंक को संचालित
-अगले छह महीने में शुरू होगा ब्रेस्ट मिल्क डोनेशन प्रोग्राम

फोटो -- एमओयू साइन करते हुए चाइल्ड पीजीआई के निदेशक प्रो. एके सिंह और एनजीओ के प्रतिनिधि।

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नवजात बच्चों को बेहतर सेहत और पोषण देने के लिए चाइल्ड पीजीआई में मिल्क बैंक की शुरुआत होगी। इसके लिए चाइल्ड पीजीआई ने एनजीओ सुषेण हेल्थ फाउंडेशन और धात्री मिल्क बैंक के साथ एमओयू साइन किया है। एमओयू के मुताबिक अगले दो साल तक एनजीओ मिल्क बैंक का खर्च उठाएंगे। चाइल्ड पीजीआई के प्रथम तल पर एनआईसीयू के पास मिल्क बैंक खुलेगा।
बृहस्पतिवार को एनजीओ के प्रतिनिधियों के साथ चाइल्ड पीजीआई के निदेशक प्रो. एके सिंह ने एमओयू साइन किया। संस्थान के डीन डॉ. डीके सिंह ने बताया कि लंबे समय से मिल्क बैंक शुरू करने के लिए प्रयास चल रहा था। अब इसे मूर्तरूप दे दिया गया है। जल्दी ही इसकी सेवाएं भी शुरू हो जाएंगीं। पहले चरण में महिलाओं और उनके परिजनों को ब्रेस्ट मिल्क डोनेशन के लिए जागरूक करना है। इसके साथ ही तकनीकी स्टाफ को मिल्क स्टोरेज और दूसरे कामों के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। छह महीने में इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके साथ ही मिल्क स्टोरेज की क्षमता को विकसित कर डोनेशन की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

पहले छह महीने में यहां महिलाओं को अपने बच्चे को ठीक से ब्रेस्टफीडिंग कराने के बारे में भी सिखाया जाएगा। बताया जाएगा कि कैसे अपने बच्चे को सही पोषण देते हुए उनको संभावित नुकसान से बचा सकती हैं। उनको यह भी बताया जाएगा कि अतिरिक्त दूध को दूसरे जरूरतमंद नवजात के लिए वह डोनेट कर सकती हैं। इससे उस नवजात को जहां उचित पोषण मिल सकेगा वहीं, डोनेशन करने वाली महिला को भी मानसिक और शारीरिक रूप से इसके लाभ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

इनसेट--
अंतरराष्ट्रीय डाउन सिंड्रोम दिवस मनाया
चाइल्ड पीजीआई में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय डाउन सिंड्रोम दिवस भी मनाया गया। इसमें डाउन सिंड्रोम के बारे में मौजूद लोगों को बताया गया। इससे बचाव के लिए चाइल्ड पीजीआई में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं की भी जानकारी कार्यक्रम में दी गई। मेडिकल जेनेटिक्स के डॉ. मयंक निलय, चाइल्ड हेमेटोलॉजी आंकोलाजी से डॉ. नीता राधाकृष्णन, निदेशक डॉ. एके सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed