फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Milch animals from Haryana and Punjab will now reach destinations across the country and abroad within just a few hours via the airport.

Noida News: हरियाणा-पंजाब के दुधारू पशु अब एयरपोर्ट से कुछ ही घंटों में पहुंचेंगे देश-विदेश

Mon, 24 Aug 2026 09:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Milch animals from Haryana and Punjab will now reach destinations across the country and abroad within just a few hours via the airport.
नोएडा एयरपोर्ट से पशुधन मालवाहक विमानों का सितंबर से होगा संचालन, एआई सेट्स ने दो कंपनियों के साथ किया एमओयू
विज्ञापन


नंबर
200 उड़ानें संचालित की जाएंगी एक वर्ष में
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब पशुधन मालवाहक विमानों का भी संचालन किया जाएगा। इन वाहनों का संचालन शुरू होने के बाद हरियाणा, पंजाब और यूपी के पशु पालक व्यापारी देश के विभिन्न कोने में अपने पशुओं की डिलीवरी कम समय में कर पाएंगे। नोएडा एयरपोर्ट से कार्गो विमानों का संचालन करने वाली कंपनी एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्रालि ने इसके लिए दो अलग-अलग कंपनियों के साथ सोमवार को एमओयू साइन किया है।
एयर इंडिया सेट्स के अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली में एसीएफआई वर्ल्ड कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। इसमें एआई सेट्स ने स्पाइस एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड और टोटसोल एविएशन प्रालि के साथ दो अलग एमओयू किया है। स्पाइस एक्सप्रेस के साथ नोएडा एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल से पशुधन मालवाहक विमानों के संचालन का करार किया गया है। कंपनी सितंबर से पशुधन विमानों के संचालन की तैयारी शुरू कर रही है। नोएडा एयरपोर्ट से एयर इंडिया सेट्स ने 17 जून को कार्गो उड़ानें शुरू की थी। हालांकि ज्यादा बुकिंग न मिलने के कारण अभी तक दूसरा कार्गो विमान एयरपोर्ट पर नहीं उतरा है और यात्री विमानों की बेली कार्गो के जरिए ही कार्गो को दूसरे शहरों में भेजा जा रहा है। दो महीने बीतने के बाद भी एयरपोर्ट से कार्गो सेवा रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। जिसके बाद कार्गो सेवा देने वाली कंपनी ने यह एमओयू साइन करके एयरपोर्ट से कार्गो सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट के उपाध्यक्ष क्रिस्टोफ श्नेलमान ने कहा कि एयरपोर्ट मल्टी मॉडल कार्गो हब विश्वस्तरीय कार्गो सुविधाओं से युक्त है। इन समझौतों से अब यहां पशुधन मालवाहक विमान संचालित हो सकेंगे। एयर इंडिया सेट्स ने दोनों कंपनियों के साथ एमओयू साइन करने के बाद एक साल में यहां से 200 विमनों के संचालन की तैयारी की है। इसका लाभ सबसे ज्यादा हरियाणा, पंजाब और यूपी के पशुधन उत्पादक क्षेत्रों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed