{"_id":"68e40c808d098c77cc033f8d","slug":"migrants-beat-up-a-local-man-in-kuthera-jaswal-na-news-c-93-1-ssml1048-167877-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कुठेड़ा जसवालां में प्रवासियों ने स्थानीय व्यक्ति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कुठेड़ा जसवालां में प्रवासियों ने स्थानीय व्यक्ति को पीटा
Tue, 07 Oct 2025 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना गगरेट के तहत कुठेड़ा जसवालां में एक स्थानीय व्यक्ति को करीब पांच प्रवासियों द्वारा पीटने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विक्रमजीत सिंह निवासी मवा सिंधियां जिला ऊना ने शिकायत में बताया कि रविवार शाम को वह अपने साथी राजीव कुमार के साथ कुठेड़ा जसवालां से छिंज देखकर वापस घर जा रहे थे।
रात करीब 08:30 बजे मवा सिंधिया क्रशर वाले रोड पर आटा चक्की संचालक नरेश कुमार से कुछ प्रवासी व्यक्ति गाली गलौज कर रहे थे। नरेश कुमार ने उन्हें ऐसा करने से मना किया और वापस अपनी चक्की की तरफ जाने लगा। इतने में करीब पांच प्रवासी व्यक्तियों ने नरेश का रास्ता रोककर उसे पीटना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर नरेश को छुड़ाया। इस दौरान मौके पर दो प्रवासियों को पकड़ लिया गया जबकि अन्य भाग गए। इसके बाद नरेश कुमार को गगरेट अस्पताल पहुंचाया गया। उसके सिर पर गहरी चोट आई। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।