{"_id":"691a20a024b54efcfc09b997","slug":"middlemen-are-usurping-the-rights-of-fishermen-mp-na-news-c-209-1-kld1004-141382-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछुआ समाज का हक मार रहे बिचौलिए : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछुआ समाज का हक मार रहे बिचौलिए : सांसद
Mon, 17 Nov 2025 12:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल गोविंदगंज में मछुआर स्वाभिमान सम्मेलन । स्रोत - पार्टी
रोसया बाजार। पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद तथा भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जय प्रकाश निषाद ने कहा कि आज मछुआ समाज को जागरूक होने की आवश्यकता है। वर्तमान समय में मछुआ समाज के नाम पर बनी पार्टी पारिवारिक राजनीति और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है। बिचौलिए उनके हक को मारने का काम कर रहे हैं। ऐसे में सतर्क रहकर काम करने की जरूरत है।
पौली के राजकीय हाईस्कूल गोविंदगंज के परिसर में आयोजित मछुआार स्वाभिमान सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सांसद जय प्रकाश निषाद ने हर हर महादेव, जय निषादराज, जय गंगा मैया के उद्घोष के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा कि केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी सरकार मछुआर समाज के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, गंगा सफाई, घाटों का सुदरीकरण, अयोध्या, बनारस, शृंगवेरपुर में निषादराज व श्रीराम के मिलन की विशाल प्रतिमा लगाकर मछुआर समाज का उत्थान किया। मछुआर समाज के युवाओं को कहा कि अब समय आ गया है कि हमारे समाज के लोग नाव और जाल से आगे बढ़कर किताब और कलम उठाएं। डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और नेता बनकर अपनी आवाज खुद बुलंद करें।
वरिष्ठ समाज सेवी कुश्ती प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष प्रमुख राम मिलन यादव, उमेश सिंह अरविंद सिंह, रणजीत त्रिपाठी, संजीव निषाद, पिंटू यादव आदि उपस्थित रहे।