{"_id":"65b10beb799b39457f05c486","slug":"metro-will-be-available-from-4-am-on-republic-day-noida-news-c-340-1-del1011-37597-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गणतंत्र दिवस पर सुबह 4 बजे से मिलेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गणतंत्र दिवस पर सुबह 4 बजे से मिलेगी मेट्रो
विज्ञापन
सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी मेट्रो
समारोह का निमंत्रण कार्ड दिखाकर लोग कर सकेंगे निशुल्क सफर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर सुबह चार बजे से सभी लाइनों पर मेट्रो की सुविधा मिलेगी। छह बजे तक ट्रेन हर 30 मिनट के अंतराल पर मिलेगी। इसके बाद संचालन नियमित समयसारिणी से होगा। जिन लोगों के पास गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने का निमंत्रण पत्र होगा, वह मेट्रो से निशुल्क सफर कर सकेंगे। कार्ड दिखाने पर मेट्रो काउंटर पर कूपन मिलेगा। इससे यात्रियों की मेट्रो में प्रवेश व निकासी संभव होगी और वह उद्योग भवन व केंद्रीय सचिवालय तक सफर कर सकेंगे। इस बार भी 26 जनवरी को परेड स्थल के करीबी मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन स्टेशनों पर सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक केवल परेड के लिए आमंत्रित लोगों को ही बोर्डिंग और डी बोर्डिंग की इजाजत होगी।
परेड देखने वालों के लिए सुविधा
मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि परेड देखने वाले जिन यात्रियों के निमंत्रण कार्ड पर एन्क्लोजर एक से नौ और वी1-वी2 लिखा हुआ है, उन्हें उद्योग भवन स्टेशन पर ट्रेन छोड़नी पड़ेगी, जबकि एन्क्लोजर 10-24 और वीएन में जाने वाले दर्शक को केंद्रीय सचिवालय पर मेट्रो छोड़नी होगी। किसी भी हालत में दर्शक कर्तव्य पथ पार नहीं कर सकेंगे। इस रास्ते के दोनों तरफ स्थित मेट्रो स्टेशन से निकलकर नियत दीर्घा में जाना संभव होगा।