{"_id":"670fcbbc4660c9f53f06f6f9","slug":"metro-passengers-will-be-able-to-complain-by-scanning-qr-code-noida-news-c-340-1-del1011-65158-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: क्यूआर कोड स्कैन कर मेट्रो यात्री कर सकेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: क्यूआर कोड स्कैन कर मेट्रो यात्री कर सकेंगे शिकायत
विज्ञापन
डीएमआरसी ने डिजिटल फीडबैक बुक जारी की, सभी स्टेशनों पर इस लगाया जा रहा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में अब लोग यात्रा का अनुभव या फिर शिकायतें क्यूआर कोड स्कैन कर दे सकेंगे। डीएमआरसी ने एक अक्तूबर को डिजिटल फीडबैक बुक जारी की है। इसे सभी मेट्रो स्टेशनों पर लगाया जा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, कोड स्कैन करते ही डिजिटल फीडबैक बुक का लिंक मोबाइल पर खुल जाएगा। इस पर यात्री मेट्रो में अपने सफर के दौरान आने वाली परेशानियों से संबंधित शिकायतें, सुधार के लिए सुझाव व प्रतिक्रिया हिंदी और अंग्रेजी में दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन स्मार्ट कार्ड रिचार्ज और यूपीआई से किराया भुगतान से संबंधित शिकायत होने पर उसे अलग भी किया जा सकेगा। साथ ही, यात्री अपनी शिकायतों से संबंधित दस्तावेज, भुगतान की पर्ची, स्क्रीनशॉट, फोटो आदि भी अपलोड कर सकेंगे। इसमें शिकायतों पर कब तक कार्रवाई होगी या क्या कार्रवाई हुई की भी जानकारी मिलेगी।
500 यात्रियों ने दर्ज कराईं शिकायतें
कई स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू हो गई है। ऐसे में अब तक 500 से अधिक यात्रियों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं। इनमें ज्यादातर शिकायतें ऑनलाइन स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कराने में आने वाली समस्याओं को लेकर हैं। इसके अलावा मेट्रो स्टेशनों पर एस्केलेटर खराब होने को लेकर भी यात्री शिकायत करते हैं। अधिकारियों का कहना है कि मेट्रो के सभी स्टेशनों पर यह सुविधा अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी।