फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Metro passengers will also get experience of train operation

Noida News: मेट्रो यात्रियों को मिलेगा ट्रेन परिचालन का भी अनुभव

Wed, 31 Jan 2024 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
Metro passengers will also get experience of train operation
-शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर संग्रहालय के लिए मॉडल्स व कियोस्क किए गए स्थापित
विज्ञापन

-दिल्ली मेट्रो की ओर से आयोजित की गई है इंटरएक्टिव संग्रहालय प्रदर्शनी
-इसमें यात्रा, पर्यटक आकर्षण, ड्राइविंग सिम्युलेटर को किया गया प्रदर्शित
-मानचित्र के लिए अलग डिस्प्ले पर्यटकों को उपलब्ध करा रहा मार्गदर्शिका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्री अब मेट्रो ट्रेन परिचालन का अनुभव कर सकते हैं। नई व्यवस्था में वह अब मेट्रो ड्राइवर कक्ष के तकनीकी पक्षों के बारे में विस्तार से जान सकेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन में सिम्युलेटर स्थापित किया है। यह यात्रियों को ट्रेन परिचालन का बेहतर अनुभव के साथ मेट्रो की एक रोमांचक यात्रा का अनुभव करा रहा है। मेट्रो द्वारा आयोजित इंटरएक्टिव संग्रहालय प्रदर्शनी में दिल्ली मेट्रो की यात्रा, पर्यटक आकर्षण, ड्राइविंग सिम्युलेटर को प्रदर्शित किया है।

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार और डीएमआरसी की प्रथम महिला डॉ. शालिनी सिंह के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर विभिन्न प्रकार के इंटरेक्टिव मॉडल की प्रदर्शनी का बुधवार को अनावरण किया। इनमें इंटरेक्टिव डिस्प्ले है, जो बीते वर्षों और ऐतिहासिक तस्वीरों के माध्यम से दिल्ली मेट्रो की अब तक की यात्रा को दर्शा रहा है। इससे यात्री बीते वर्षों में दिल्ली मेट्रो के विकास और तकनीकी प्रगति को देख सकेंगे। यही नहीं पर्यटक मानचित्र के लिए एक अलग डिस्प्ले है। यह दिल्ली आने वाले पर्यटकों के लिए मार्गदर्शिका उपलब्ध करा रहा है। इस मानचित्र से ऐतिहासिक स्थलों सहित लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की जानकारी भी मिल सकेगी। यह देश और अंतरराष्ट्रीय दोनों यात्रियों के लिए मदद करेगा। वहीं, दिल्ली मेट्रो प्रणाली और इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में एक इंटरेक्टिव क्विज यात्रियों के ज्ञान का परीक्षण करेगी। साथ ही, चलती ट्रेन के एक रनिंग मॉडल द्वारा भूमिगत और एलिवेटिड ट्रैक भी प्रदर्शित किया है।
विज्ञापन

----------------

63 डॉग्स स्क्वॉड टीमों पर सुरक्षा का जिम्मा



दिल्ली मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा 63 डॉग्स स्क्वॉड टीम के जिम्मे है। यह प्रतिदिन 700 से 800 बैग समेत कई जगहों की जांच करते हैं। यही नहीं, सभी डॉग्स अलग-अलग स्टेशनों पर तैनात हैं। जोकि अपनी शिफ्टिंग के माध्यम से अपनी ड्यूटी पूरी करते हैं। एक डॉग की चार घंटे की शिफ्ट होती है। यही नहीं, विशेष दिनों में इनकी शिफ्टिंग छह घंटे की हो जाती है। कार्यक्रम में मौजूद तीन डॉग्स ने अपनी सतर्कता का अहसास कराया। अपने हैंडलर की बात और इशारे को समझते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बेल्जियम डॉग रॉनी ने सभी का दिल जीता
बेल्जियम डॉग रॉनी ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। सीआईएसएफ के डॉग हैंडलर कांस्टेबल नीतिश राणा ने बताया कि रॉनी तीन वर्ष चार महीने का है। वह कहते हैं कि यह काफी फुर्तीला और अच्छी समझ का डॉग है। प्रतिदिन के प्रशिक्षण में यह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है। कार्यक्रम के दौरान डॉग्स जैनी और जूली ने भी अपने करतबों से सबका ध्यान आकर्षित किया।


-----------
वर्जन


वर्ष 2009 में पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर शुरू हुए मेट्रो संग्रहालय में जगह सीमित होने के कारण इन इंटरेक्टिव मॉडल्स को यहां पर लगाया गया है। पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर स्थित मेट्रो संग्रहालय शुरू से ही आगंतुकों और यात्रियों के लिए विशेष आकर्षण रहा है। अब सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर नए और बड़े मेट्रो संग्रहालय बनाने की योजना बन रही है। आने वाले महीनों में यह संग्रहालय पर्यटकों व यात्रियों की लिए तैयार हो जाएगा।
-डॉ. विकास कुमार, प्रबंध निदेशक, डीएमआरसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed