फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   metro and rapid line station will be built at CharMurti

Noida News: चार मूर्ति गोलचक्कर पर बनेगा एयरपोर्ट और एक्वा लाइन फेस-2 मेट्रो का इंटीग्रेटेड स्टेशन

Mon, 08 Apr 2024 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
metro and rapid line station will be built at CharMurti
- एक्वा लाइन मेट्रो का चार मूर्ति से नॉलेज पार्क-5 तक कॉरिडोर बनाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
विज्ञापन

- 1800-2000 करोड़ रुपये की होगी बचत

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति गोल चक्कर पर गाजियाबाद से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रैपिड रेल कॉरिडोर और एक्वा लाइन फेज-2 का इंटीग्रेटेड स्टेशन बनेगा। इससे एक्वा लाइन के लिए चार मूर्ति गोल चक्कर से नॉलेज पार्क-5 तक प्रस्तावित 10 किमी का कॉरिडोर बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे करीब 1800-2000 करोड़ रुपये की बचत होगी। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) की ओर से पेश की गई डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में इसका प्रावधान किया गया है।
दरअसल, नोएडा एयरपोर्ट की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए गाजियाबाद वाया ग्रेटर नोएडा वेस्ट, परीचौक, यीडा सिटी के लिए रैपिड रेल बनाने की तैयारी है। करीब 72़ 29 किमी लंबे कॉरिडोर पर ग्रेनो वेस्ट के चार मूर्ति पर स्टेशन का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। यहीं पर एक्वा लाइन मेट्रो का फेज-2 कॉरिडोर भी मिल रहा है। फेज-2 कॉरिडोर नॉलेज पार्क- 5 तक प्रस्तावित है और नोएडा एयरपोर्ट का कॉरिडोर भी नॉलेज पार्क से होकर जा रहा है। ऐसे में एक्वा लाइन फेज-2 और नोएडा एयरपोर्ट का ही रूट होने से चार मूर्ति से आगे एक्वा लाइन के लिए अलग से कॉरिडोर बनाने की जरूरत नहीं होगी। यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक 10 किमी लंबे कॉरिडोर पर नोएडा एयरपोर्ट के लिए संचालित संचालित होने वाली रैपिड के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


फिल्म सिटी के लिए नहीं बनाना पड़ेगा अलग से कॉरिडोर
नोएडा हवाई अड्डे और यीडा सिटी के सेक्टर-21 में विकसित होने वाली फिल्म सिटी के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित लाइट मेट्रो रेल के लिए अलग से कॉरिडोर नहीं बनाना पड़ेगा। गाजियाबाद से नोएडा हवाई अड्डे तक जाने वाले कॉरिडोर पर ही फिल्म सिटी के लिए लाइट मेट्रो का संचालन किया जाएगा। लाइट मेट्रो में तीन कोच होंगे। लाइट मेट्रो के संचालन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए कुछ प्रमुख स्टेशनों पर लूप का निर्माण किया जाएगा। एक ही ट्रैक पर रैपिड रेल, मेट्रो व लाइट मेट्रो का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में बनेंगे 13 स्टेशन

गाजियाबाद और नोएडा एयरपोर्ट के बीच रैपिड रेल/मेट्रो के संचालन के लिए बनने जा रहे कॉरिडोर पर कुल 35 स्टेशन होंगे। प्रथम चरण में 22 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। भविष्य में जिन 13 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा उनमें सूरजपुर, पी-3, ईकोटेक-7, दनकौर, जुनेदपुर, यीडा सेक्टर-17,यीडा सेक्टर-15, यीडा सेक्टर-33, यीडा सेक्टर-32, यीडा सेक्टर-29, यीडा सेक्टर- 30 (रैपिड रेल ), नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पीटीसी और एयरोसिटी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed