{"_id":"69ecc2b12dc83833fc025316","slug":"meritorious-students-were-honored-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93180-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
ग्रेटर नोएडा संवाद। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधा, सृजनशीलता, अनुशासन एवं विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, परिश्रम और निरंतर प्रगति की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई दी। उन्होंने बताया कि समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही ‘कम्युनिटी स्टार’ सम्मान उन छात्रों को प्रदान किया गया, जिन्होंने सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन और सकारात्मक व्यवहार से प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए। विभिन्न ज्ञान प्रतियोगिताओं, ओलंपियाड, अंतरसदनीय प्रतियोगिताओं और सहशैक्षिक गतिविधियों जैसे संगीत, नृत्य, चित्रकला और हस्तकला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।