{"_id":"63c2bfe38a18d70f4e03dc08","slug":"mercury-dropped-due-to-icy-winds-increased-chill-noida-news-c-340-1-del1011-2737-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बर्फीली हवाओं से गिरा पारा, बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बर्फीली हवाओं से गिरा पारा, बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन
सुबह छा सकता है घना कोहरा, दिन में छाए रहेंगे बादल
16 : से 18 के बीच शीतलहर चलने के आसार
04 : डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम पारा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही बर्फीली हवाओं से दिल्ली में एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। आने वाले दिनों में शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार से दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। 15 जनवरी से दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में फिर से शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। वहीं मंगलवार से 20 जनवरी तक विभाग ने येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही शीतलहर से तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
जफरपुर रहा सबसे ठंडा इलाका
राजधानी में जफरपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं एनसीआर की बात करें तो अधिकतम तापमान गाजियाबाद में 16.6 डिग्री, गुरुग्राम में 17.2 डिग्री और फरीदाबाद में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
20 जनवरी तक येलो अलर्टमौसम विभाग के अनुसार रविवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। 17 जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं विभाग ने 20 जनवरी तक शीतलहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने माने तो रविवार को मौसम साफ रहेगा और सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक दर्ज होगा।