{"_id":"63c943a1ea69a7690553f58c","slug":"mentally-ill-us-citizen-handed-over-to-embassy-noida-news-c-340-1-del1004-3190-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुलिस ने मानसिक रूप से बीमार अमेरिकी नागरिक को दूतावास को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुलिस ने मानसिक रूप से बीमार अमेरिकी नागरिक को दूतावास को सौंपा
विज्ञापन
-रास्ता भटककर गुरुग्राम पहुंच गया था नागरिक, तकनीकी जांच कर पुलिस ने सकुशल किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने मानसिक रूप से बीमार एक अमेरिकी नागरिक की तलाश कर उसे दूतावास को सौंप दिया। वह रास्ता भटककर गुरुग्राम पहुंच गया था। उसके गायब होने पर दूतावास ने दिल्ली कैंट थाने से मदद मांगी थी। पुलिस उसकी तलाश करते हुए गुरुग्राम पहुंची और एंबियंस मॉल के पास से उसे सकुशल बरामद कर लिया। दूतावास ने पुलिस के काम की सराहना की है। अमेरिकी नागरिक की पहचान रिचर्ड वुड्रिंग (68) के रूप में हुई है।
वह दिल्ली घूमने आया था। 18 जनवरी काे दिल्ली कैंट थाना पुलिस को सूचना मिली कि मानसिक रूप से अस्वस्थ एक विदेशी नागरिक रास्ता भटक गया है और दिल्ली कैंट इलाके में पहुंच गया है। सूचना मिलते ही एसआई मुन्ना के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तुरंत सूचना देने वाले से संपर्क किया। इस बीच पुलिस के पास अमेरिकी दूतावास से भी फोन आया और अपने नागरिक की सुरक्षा के लिए कहा। बताया गया कि नागरिक मानसिक रूप से बीमार है।
पुलिस ने नागरिक की तलाश के लिए तकनीकी जांच शुरू की। इसमें उसकी लोकेशन गुरुग्राम के एंबियंस मॉल के पास मिली। इस बीच एक ऑटो चालक ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने चालक काे नागरिक को वहीं रोकने के लिए कहा। दिल्ली कैंट की पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची और नागरिक को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस नागरिक को अपने साथ लेकर आई। पुलिस ने नागरिक की काउंसलिंग करने के बाद अमेरिकी दूतावास को उसके मिलने की सूचना दी। अमेरिकी दूतावास नागरिक को आगे की सहायता के लिए साथ ले गए।