Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   men death in road accident

Noida News: ट्रक से भिड़ा कंटेनर, चालक की मौत

Sun, 30 Nov 2025 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
men death in road accident
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे आ रहा कंटेनर उससे भिड़ गया। कंटेनर चालक दिल्ली से आगरा की ओर सामान लेकर जा रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का चालक सोनू शर्मा केबिन में ही फंस गया। हादसे के बाद आगे चल रहा ट्रक चालक भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल सोनू को बाहर निकाला और ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कंटेनर चालक के परिजन ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed