फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Memorandum submitted to the Minister regarding salary discrepancies

Noida News: वेतन विसंगतियों को लेकर मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Fri, 24 Oct 2025 12:55 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 24 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the Minister regarding salary discrepancies
नारनौल। आयुष मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयुष चिकित्सा अधिकारियों ने वीरवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को वेतन विसंगतियों को दूर के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि आयुष चिकित्सा अधिकारियों, दंत चिकित्सकों, पशु चिकित्सकों और (एमबीबीएस) चिकित्सा अधिकारियों की शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण अवधि एवं कार्यक्षेत्र लगभग समान होने के बावजूद आयुष अधिकारियों को कम वेतनमान दिया जाना अन्यायपूर्ण है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान में आयुष चिकित्सा अधिकारियों का प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 रुपये निर्धारित है, जबकि पशु चिकित्सा, दंत चिकित्सा और एमबीबीएस चिकित्सा अधिकारियों को 5400 रुपए ग्रेड पे दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आयुष अधिकारियों को एसीपी (वेतनवृद्धि) 7, 12 और 20 वर्ष की सेवा के बाद मिलती है, जबकि पशु चिकित्सकों और दंत चिकित्सकों को यह सुविधा क्रमश 5, 11 और 17 वर्षों में प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक ओपीडी, आईपीडी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में समान रूप से कार्य करते हैं, फिर भी वेतन में भेदभाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. अनिल यादव, सचिव डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. ललित मोहन जोशी, डॉ. विकास कुमार, डॉ. अनामिका और डॉ. चंचल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed