फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Memorandum submiteed to SP to ensure women safety

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसपी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 11 Feb 2020 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submiteed to SP to ensure women safety
तावडू। उड़ान महिला क्लस्टर फेडरेशन खोरी कलां तावडू की स्वयं सहायता समूह की कई महिलाओं ने संगीत कालिया एसपी नूंह से मिलकर तावडू में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एसपी ने महिलाओं को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

समूह से जुड़ी सुशीला, शौभा, पिंकी, बसकरी, हारूनी, संतोष, अंजू, व पूनम आदि महिलाओं ने बताया कि तावडू उपमंडल में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 652 स्ंवय सहायता समूह तथा 60 महिला ग्राम संगठन संचालित है। जिनके तहत करीब 7000 परिवार जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

इसका कार्यालय तावडू बीडीओ ऑफिस में स्थित है। इसके लिए समूह की महिलाओं को विभिन्न कार्यों से यहां पर आना जाना रहता है। इसके अलावा गांवों में भी समूह की महिलाओं का आना जाना होता है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का आरोप है कि अज्ञात बाइक सवार पिछले कुछ महीनों में कई महिलाओं के मोबाइल व पर्स झपटकर ले गए।6 फरवरी को महिला पिस्तादेवी जब तावडू कार्यालय से स्कूटी पर कार्यालय से वापस लौट रही थी तो अज्ञात बाइक बदमाशों ने रिवाड़ी रोड पर उनका मोबाइल झपट लिया। इस दौरान वह घायल हो गई थी। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही केस दर्ज किया गया। एसपी ने इस मामले में डीएसपी तावडू को कार्रवाई करने व रिवाड़ी रोड पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मी तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed