{"_id":"61a717127f02ba2a8e76cab4","slug":"mega-textile-park-scheme-will-give-impetus-to-the-textile-industry-noida-news-noi618757311","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा टेक्सटाइल पार्क योजना से कपड़ा उद्योग को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा टेक्सटाइल पार्क योजना से कपड़ा उद्योग को मिलेगी गति
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में मंगलवार से होम, गिफ्ट और हाउसवेयर उत्पादों की प्रदर्शनी शुरू हो गई। इसका आयोजन होम डेकोर गिफ्ट्स हाउसवेयर (एचजीएच) इंडिया की ओर से आयोजित ट्रेड शो का यह 10वां संस्करण है। पहली बार ग्रेनो में आयोजित 4 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के सचिव उपेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। प्रदर्शनी में घर और साज-सज्जा से जुड़े उत्पादों की विश्व की जानी मानी करीब 300 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। शो में होम टेक्सटाइल्स, होम डेकोर, हाउस वेयर और उपहारों पर आधारित उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।
इस मौके पर कपड़ा सचिव ने कहा कि होम टेक्सटाइल उद्योग के लिए यह बेहतरीन समय है। देश-विदेश में इस सेक्टर में मांग तेजी से बढ़ रही है। हमने 30 लाख करोड़ रुपये (400 बिलियन अमेरिकी डॉलर) के निर्यात का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। सरकार कई नए प्रयासों की योजना बना रही है। कैबिनेट ने पिछले दो महीनों में दो नई योजनाओं पीएलआई और मेगा टेक्सटाइल पार्क को मंजूरी दी हैं। यह योजनाएं टेक्सटाइल उद्योग को गति मिलेगी। प्रथम चरण में विश्वस्तरीय जरूरी सुविधाओं से युक्त 7 मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित किए जाएंगे।
होम उत्पादों की मांग 20 फीसदी तक बढ़ी
प्रदर्शनी के आयोजक एचजीएच इंडिया के प्रबंध निदेशक अरुण रूंगटा ने कहा कि यह प्रदर्शनी घरेलू उद्योग को प्रोत्साहन देगा। देश में होम उत्पादों की मांग पहले से 15-20 फीसदी तक बढ़ गई है। विभिन्न श्रेणियों बेड एंड बाथ, फर्नीशिंग फैब्रिक, वॉलपेपर, किचन वेयर, कुक वेयर, टेबल वेयर, डेकोरेटिव, एक्सेसरीज, फर्नीचर और होम डेकोर में जुलाई से नवंबर के दौरान पिछले साल की तुलना में खुदरा बिक्री में 30-40 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। इस मौके पर हैंडीक्रॉफ्ट के विकास आयुक्त शांतमनु, ग्रेनो प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण आदि अधिकारी मौजूद रहे।