फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mega PTM will be organized for fifth class children on March 21

Noida News: पांचवीं के बच्चों के लिए 21 मार्च को आयोजित होगा मेगा पीटीएम

Mon, 18 Mar 2024 08:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
Mega PTM will be organized for fifth class children on March 21
-कार्यक्रम में बच्चों के वार्षिक परीक्षा परिणाम किए जाएंगे जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए 21 मार्च को मेगा पीटीएम आयोजित की जा रही है। पीटीएम में बच्चों के वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय ने छठी कक्षा के शिक्षकों व दाखिला प्रभारी को संबंधित फीडर स्कूल में भाग लेने के लिए निर्देश दिए हैं। एमसीडी के पांचवीं के बच्चों को हर साल प्लॉन दाखिले के लिए छठी कक्षा में प्रवेश दिया जाता है।

इस मेगा पीटीएम का उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों और उनके आगामी कक्षा के शिक्षकों के बीच औपचारिक परिचय को बढ़ावा देना और उनके बीच संबंध बनाना है। ऐसे में निदेशालय ने छठी के कक्षा शिक्षकों को भी इस पीटीएम में उपस्थित रहने को कहा है कि जिससे कि इन शिक्षकों की उपस्थिति से प्रक्रिया और सुविधाजनक बन सके। निदेशालय के अनुसार यह पहल छात्रों के लिए एक ठोस नींव और उज्ज्वल भविष्य तैयार करेगी। शिक्षा निदेशालय ने सभी छठी कक्षा वाले पैरेंट स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे छठी कक्षा के संबंधित कक्षा शिक्षकों और प्रवेश प्रभारी को अपने संबंधित फीडर स्कूलों में इस मेगा पीटीएम में भाग लेने के लिए भेजें। मेगा पीटीएम के माध्यम से हमारे शिक्षक अभिभावकों को बताएंगे कि कैसे स्कूल के बाद घर में वे बच्चों के लिए पढऩे-लिखने के लिए बेहतर तरीके से तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed