फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Medical college officer robbed of cash, assault

मेडिकल कॉलेज के अफसर से नकदी लूटी, मारपीट

Mon, 21 Dec 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Medical college officer robbed of cash, assault
घायल मनोज। - फोटो : Mewat
मेडिकल कॉलेज के अफसर से नकदी लूटी, मारपीट
विज्ञापन

नूंह। नूंह क्षेत्र में रविवार शाम मेडिकल कॉलेज के अधिकारी से मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। इस घटना से मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, अधिकारी और कर्मचारी नाराज हैं। उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर मनोज ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज से बड़ौजी गांव जाने के लिए कार से निकले थे। रास्ते में एक अन्य कार सवार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। कार सवार संदिग्ध युवकों को देखकर मनोज ने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर भी चार बार फोन किया, लेकिन एक बार भी कॉल रिसीव नहीं हुई। इतने में ही कार सवार युवकों ने देसी तमंचा दिखाकर मनोज को कार से बाहर खींच लिया। पर्स छीनकर उसमें रखे 13 हजार 500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद चाकू से वार किया। फिर तमंचे की बट और लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़ित के बेहोश होने पर आरोपी भाग निकले। आसपास के लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज एसआई टहल सिंह ने बताया कि शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed