{"_id":"681622b2a71328762f0936ea","slug":"mechanical-engineer-died-in-a-road-accident-2025-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही या किसी की साजिश: सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों को लूट का शक, पुलिस की थ्योरी कुछ और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही या किसी की साजिश: सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों को लूट का शक, पुलिस की थ्योरी कुछ और
Sat, 03 May 2025 07:36 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 03 May 2025 07:36 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में एक स्कूटी सवार छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौत के मामले में परिजनों को लूट का शक है। पुलिस ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने के कारण स्कूटी पेड़ से टकराने के कारण हादसा हुआ था।
विज्ञापन
सड़क हादसे में छात्र की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत हुए सड़क हादसे में मैकेनिकल इंजीनियर की मौत के मामले में परिजन ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। परिजन का कहना है कि घटना के बाद से मृतक का मोबाइल गायब है। पुलिस परिजन की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मथुरा निवासी नरेंद्र कुमार गौतम का कहना है कि पुत्र कृष्णकांत गौतम (24) गलगोटिया से बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद एपेक्स मेडिकल सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी कर रहा था। वह अपने मित्रों के साथ ग्रेटर नोएडा में किराए पर रह रहा था। 19 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे अपने मित्र अभिनव के साथ स्कूटी से खाना खाने बाहर गया था।
विज्ञापन
खाना खाने के बाद जब वह अपने फ्लैट की ओर लौट रहा था। यथार्थ अस्पताल से पहले रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। जिससे कृष्णकांत और उसका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी कृष्णकांत के एक अन्य मित्र धवल कुमार शर्मा ने परिजन को फोन कर दी। पुत्र को तुरंत यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं उसका मित्र अभिनव गंभीर रूप से घायल हुआ था। वह अब डिस्चार्ज हो चुका है। घटना के बाद से पुत्र का फोन भी गायब है। फोन बीच बीच में कई बार खुलता और बंद होता है। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर स्कूटी को टक्कर मारी ताकि फोन या अन्य कीमती सामान लूटा जा सके। हादसे के बाद से न तो फोन मिला और न ही कोई चश्मदीद सामने आया है।
मामले में 26 अप्रैल को शिकायत दी है लेकिन अबतक एफआईआर नहीं हुई है। अधिकारियों से मांग है कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि स्कूटी पेड़ से टकराने के कारण हादसा हुआ था। घटना के दिन मृतक ने शराब पी रखी थी। पोस्टमॉर्टम जांच में पुष्टि हुई थी। शराब के नशे में होने के कारण मृतक का मोबाइल कहीं रास्ते में गिर गया। उसकी तलाश जारी है। मृतक का पर्स घटना स्थल से मिला था। वहीं दूसरे घायव युवक का सभी सामान मौके से मिला। इसलिए लूट के आरोप निराधार है। परिजन ने पहले पोस्टमॉर्टम नहीं कराने का निवेदन किया था। इसके लिए सत्ताधारी दल के साथ अलीगढ़ के एक विधायक से फोन कराकर निवेदन किया था। जो आरोप लगाए गए उसकी जांच की जा रही है।