फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MCOCA charges framed against gangster Deepak Boxer

Noida News: गैंगस्टर दीपक बॉक्सर के खिलाफ मकोका में आरोप तय

Wed, 20 Mar 2024 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
MCOCA charges framed against gangster Deepak Boxer
अदालत ने कहा- आरोपी पर मुकदमा चलाने के हैं पर्याप्त साक्ष्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
अदालत ने बुधवार को गैंगस्टर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दर्ज मामले में औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए। अदालत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाने के पर्याप्त साक्ष्य हैं।

पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश (मकोका) चंद्रजीत सिंह ने बॉक्सर के खिलाफ मकोका की धारा 3 और 4 के तहत आरोप तय किए हैं। आरोपी ने दोष स्वीकार नहीं किया और मुकदमे का दावा किया, इसलिए उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने मामले को सुनवाई के लिए 17 मई को सूचीबद्ध किया है। पुलिस ने 13 जुलाई,23 को उसके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। इस मामले में 15 अन्य आरोपी हिरासत में हैं। दीपक रंगदारी, फर्जी पासपोर्ट समेत अन्य मामलों में भी आरोपी है। दीपक पर गोगी गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। दीपक को अप्रैल में मैक्सिको से निर्वासित कर फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी 2018 में दर्ज मकोका मामले में फरार था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed