फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MCD's MTS demonstrated at Jantar Mantar

Noida News: एमसीडी के एमटीएस ने जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन

Wed, 29 Oct 2025 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
MCD's MTS demonstrated at Jantar Mantar
कर्मचारी 29 सितंबर से हड़ताल पर चल रहे है और सिविक सेंटर पर दे रहे हैं धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के एमटीएस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को 31वें दिन भी जारी रही। इन कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि एमसीडी प्रशासन की बेरुखी के कारण पिछले एक महीने से कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। वह 29 सितंबर से सिविक सेंटर के समक्ष धरना दे रहे है।

एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन के बैनर तले हो रहे आंदोलन में सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। यूनियन पदाधिकारी मदन लाल ने कहा कि 30 साल से अधिक सेवा देने वाले कर्मचारियों को आज भी कांट्रैक्ट आधार पर रखा गया है, जबकि समान कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों को ग्रेड पे, वेरिएबल पे और डीए की सुविधा दी जा चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर एक ही विभाग में भेदभाव क्यों किया जा रहा है और हमारा गुनाह क्या है? उन्होंने कहा कि एमसीडी ने 28 अक्तूबर को नेता सदन प्रवेश वाही की अध्यक्षता में दूसरी बैठक की थी, जिसमें सभी पक्षों ने गलत डेटा की पुष्टि स्वीकार की थी और दो दिन में फैसला करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed