फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MCD celebrates Vigilance Awareness Week

Noida News: एमसीडी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

Fri, 31 Oct 2025 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
MCD celebrates Vigilance Awareness Week
-कर्मचारियों के लिए निबंध लेखन, कार्टून स्केचिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी ने इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह को पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से मनाया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यशालाओं, प्रतियोगिताओं और शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

आयुक्त अश्वनी कुमार ने सप्ताह के संबंध में समीक्षा बैठक में कहा कि सतर्कता और पारदर्शिता की दिशा में लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे संभावित दुरुपयोग वाले क्षेत्रों की पहचान कर व्यवस्था में सुधार लाने के लिए ठोस तंत्र विकसित करें। इस दौरान दो महत्वपूर्ण कार्यशालाओं का आयोजन हुआ, जिनका विषय प्रारंभिक जांच और चार्जशीट तैयार करने की प्रक्रिया व सतर्कता प्रशासन में निवारक एवं दंडात्मक सतर्कता की भूमिका था। विशेषज्ञों ने इन सत्रों में अधिकारियों को अध्ययन मामलों और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से जांच प्रक्रिया और प्रशासनिक सुधार की दिशा में मार्गदर्शन दिया। सप्ताह भर चले इस अभियान में कर्मचारियों के लिए निबंध लेखन, कार्टून स्केचिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। एमसीडी के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी उपायुक्तों और विभागाध्यक्षों ने अपने कार्यालयों में कर्मचारियों को ईमानदारी की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed