फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mayank got into a fight with a classmate over a seat, and the teachers scolded him in front of everyone.

Noida News: मयंक का सीट के लिए सहपाठी से हुआ था झगड़ा, अध्यापकों ने सबके सामने डांटा

Thu, 16 Oct 2025 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 16 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mayank got into a fight with a classmate over a seat, and the teachers scolded him in front of everyone.
मृतक छात्र ने हाथ पर पैन कुछ लिखा जो मिट गया। परिजन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। मंगलवार को मयंक स्कूल से लौटने के बाद से गुमसुम था। उसने अपनी मां से भी ज्यादा बात नहीं की थी। इसके बाद वह सीधे ट्यूशन चला गया। वहां भी वह गुमसुम रहा। शिक्षिका ने उसकी उदासी के बारे में पूछताछ की तो बताया कि स्कूल का काम पेंडिंग है। परिजनों ने बताया कि मयंका का स्कूल में सीट पर बैठने को लेकर एक छात्र से झगड़ा हुआ था, इसके बाद कक्षा में अध्यापकों ने उसे सबके सामने डांटा था।
मयंक घर से 50 कदम की दूरी पर ही ट्यूशन पढ़ता था। उसके साथ 10 अन्य बच्चे पढ़ाई करते थे। ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका मोनिका ने बताया कि मयंक उनके सबसे अच्छा छात्र था। वह हमेशा ट्यूशन में सभी से हंसाता रहता था। ट्यूशन का समय छह बजे से था लेकिन मयंक मंगलवार को चार बजे ही आकर बैठ गया। दोस्तों से भी उसने कोई बात नहीं की थी। जब वह काफी गुमसुम दिखाई दिया तो उन्होंने उससे बात करने का प्रयास किया। उदासी का कारण पूछा तो मयंक ने बताया कि स्कूल का काम पड़ा है। इसके थोड़ी देर बाद वह घर चला गया।
विज्ञापन

मोनिका ने बताया कि इस तरह का व्यवहार उसने पहले कभी नहीं किया था। वह किसी बात से परेशान नजर आ रहा था। लेकिन उसने कुछ नहीं बताया था। वहीं जिले में पिछले महीने 27 सितंबर को जाटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में एक छात्र को उल्टा लटका पीटने का मामला सामने आया था जिसमें स्कूल प्रिंसिपल रीना और वैन चालक अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मयंक के चाचा नवीन ने कहा कि करीब एक सप्ताह पहले मयंक का जातिगत टिप्पणी के बाद कक्षा के ही एक छात्र से झगड़ा हुआ था। यह बात प्रिंसिपल सविता शर्मा तक पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने मयंक को डांट दिया था। उनके बड़े भाई राजेश ने भी स्कूल में जाकर प्रिंसिपल से इस संबंध में बात की थी। उस समय भी दोनों बच्चों को डांटकर समझाने को कहा था। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी देवेंद्र का कहना है कि मयंक के पिता राजेश ने लिखित में दी शिकायत में झगड़े और स्कूल में प्रताड़ना का जिक्र नहीं किया है। उन्होंने अपने बयान में मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या करने की बात कही है। फिर जांच की जा रही। जिसमें आत्महत्या के कारणों का पता चल जाएगा।

हाथ पर कुछ लिखा था लेकिन मिट गया
मयंक के चाचा नवीन ने बताया कि मयंक ने अपने हाथ पर कुछ लिख रखा था। लेकिन उसे फंदे से उतारते समय किसी ने ध्यान नहीं दिया और वह मिट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed